विज्ञापन
This Article is From Jul 11, 2013

सोनिया के संसदीय क्षेत्र रायबरेली को दो विश्वविद्यालयों का तोहफा

सोनिया के संसदीय क्षेत्र रायबरेली को दो विश्वविद्यालयों का तोहफा
Quick Take
Summary is AI generated, newsroom reviewed.
केंद्रीय कैबिनेट ने रायबरेली में दो विश्वविद्यालयों - राजीव गांधी राष्ट्रीय उड्डयन विश्वविद्यालय तथा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय महिला विश्वविद्यालय की स्थापना को मंजूरी दे दी है।
नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली के लिए मंत्रिमंडल ने गुरुवार को दो केंद्रीय विश्वविद्यालयों की मंजूरी दे दी। सूचना एवं प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी ने पत्रकारों से बताया कि केंद्रीय कैबिनेट ने उत्तर प्रदेश के रायबरेली में दो केंद्रीय विश्वविद्यालयों - राजीव गांधी राष्ट्रीय उड्डयन विश्वविद्यालय तथा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय महिला विश्वविद्यालय की स्थापना को मंजूरी दे दी।

उन्होंने बताया कि संसद के आगामी मॉनसून सत्र में दोनों विश्वविद्यालयों से संबंधित विधेयक पेश किए जाएंगे। राजीव गांधी राष्ट्रीय उड्डयन विश्वविद्यालय को नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अधीन स्वायत्तशासी केंद्रीय विश्वविद्यालय के रूप में स्थापित किया जाएगा।

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय महिला विश्वविद्यालय देश का ऐसा पहला विश्वविद्यालय होगा, जो सिर्फ महिलाओं के लिए स्थापित किया जाएगा। तिवारी ने बताया, रोजगार आधारित आधारभूत पाठ्यक्रमों एवं उच्च स्तरीय शोध कार्यों के जरिये महिलाओं के विकास को बहुआयामी अवसर मिलेंगे तथा महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों को बल मिलेगा।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
रायबरेली, रायबरेली यूनिवर्सिटी, इंदिरा गांधी महिला विश्वविद्यालय, सोनिया गांधी, Rae Bareli, Indira Gandhi Women's National University, Sonia Gandhi