उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गोरखपुर (Gorakhpur) में कारोबारी मनीष गुप्ता की मौत (Manish Gupta Death Case) के मामले में योगी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. मामले की गुत्थी सुलझाने और हकीकत सामने लाने के लिए यूपी सरकार ने केंद्र से सीबीआई जांच की सिफारिश की है. मामले को लेकर यूपी सरकार की तरफ से जारी प्रेस नोट में कहा गया है कि कानपुर के मनीष गुप्ता के मौत के प्रकरण में राज्य सरकार द्वारा सीएम योगी के निर्देशों के क्रम में सीबीआई से जांच राने की संस्तुति भारत सरकार को भेजी गई है. जब तक सीबीआई प्रकरण को टेक ओवर कर अपनी जांच शुरू करती है तब तक मामले की जांच गोरखपुर से स्थानांतरित कर कानपुर में विशेष रूप से गठित एसआईटी के द्वारा की जाएगी.
इसमें आगे लिखा है कि मनीष गुप्ता की पत्नी को कानपुर विकास प्राधिकरण में ओएसडी के पद पर नियुक्त करने के निर्देश भी दिए गए हैं. परिवार को 40 लाख की आर्थिक सहायता राज्य सरकार द्वारा देने के निर्देश भी सीएम द्वारा दिए गए हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मनीष गुप्ता की मौत गोरखपुर के एक होटल में पुलिस रेड के दौरान हुई थी. इस मामले में 6 पुलिस वालों पे हत्या के मुकदमे हुए हैं. सरकार का कहना है कि जब तक सीबीआई इस केस को नहीं लेती इसकी जांच कानपुर पुलिस को ट्रांसफर कर दी जाएगी.
यह भी पढ़ेंः
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं