विज्ञापन
This Article is From Aug 14, 2017

अब गूगल पर आठ नई भारतीय भाषाओं में भी कर सकेंगे वॉयस सर्च...

अब तक गूगल की यह वॉयस सर्च फीचर अंग्रेजी व हिंदी में ही उपलब्ध थी.

अब गूगल पर आठ नई भारतीय भाषाओं में भी कर सकेंगे वॉयस सर्च...
प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर
नई दिल्‍ली: प्रमुख प्रौद्योगिकी कंपनी गूगल अपने वॉयस सर्च फीचर में बंगाली, मलयालम व तमिल सहित आठ और भारतीय भाषाओं को शामिल किया है. इन भाषाओं में अब सिर्फ शब्द बोलकर ही ऑनलाइन सामग्री सर्च की जा सकेगी. अब तक गूगल की यह वॉयस सर्च फीचर अंग्रेजी व हिंदी में ही उपलब्ध थी. कंपनी ने सोमवार को से इसमें गुजराती, कन्नड़, मराठी, तेलुगु व उर्दू सहित आठ नई भाषाओं को भी शामिल कर लिया है. गूगल के प्रौद्योगिकी कार्यक्रम प्रबंधक डॉन वॉन इश ने वीडियो कान्फ्रेंस के जरिए संवाददाताओं को यह जानकारी दी.

उन्होंने कहा, ‘आज से इन भाषाओं को बोलने वाले भी एंड्रायड पर जीबोर्ड तथा गूगल ऐप के जरिए सर्च में अपने सवालों का जवाब केवल बोलकर पा सकेंगे. यानी उन्हें अपनी इच्छित सर्च को लिखना नहीं पड़ेगा.’

उन्होंने कहा कि वॉयस यानी आवाज आधारित सर्च फीचर के लिए उपयोक्ता को गूगल ऐप की वायस सेटिंग मीनू में अपनी भाषा तय करनी होगी. उन्होंने कहा- वैश्विक स्तर पर अब हम 119 भाषाओं में वॉयस सर्च का समर्थन कर रहे हैं. आज हम इस फीचर में 30 नई भाषाओं को जोड़ रहे हैं जिनमें से आठ भारतीय भाषाएं हैं.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
जम्मू कश्मीर चुनाव को लेकर महिलाओं में कैसा उत्‍साह... जानें किस पार्टी के उम्‍मीदवार सबसे ज्‍यादा अमीर?
अब गूगल पर आठ नई भारतीय भाषाओं में भी कर सकेंगे वॉयस सर्च...
महाराष्ट्र : एमएसआरटीसी की हड़ताल से यात्री परेशान, 96 बस डिपो पूरी तरह से बंद
Next Article
महाराष्ट्र : एमएसआरटीसी की हड़ताल से यात्री परेशान, 96 बस डिपो पूरी तरह से बंद
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com