विज्ञापन
This Article is From Feb 19, 2020

गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने किया यह Tweet

तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) से मुलाकात की.

गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने किया यह Tweet
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की.
  • गृह मंत्री अमित शाह से मिले दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल
  • दिल्ली के सीएम बोले- काफी सार्थक और अच्छी बैठक रही
  • तीसरी बार दिल्ली के सीएम बने हैं अरविंद केजरीवाल
नई दिल्ली:

तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) से मुलाकात की. मुलाकात के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर बताया कि हम दोनों के बीच दिल्ली से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा हुई. अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, 'माननीय गृह मंत्री अमित शाह जी से मुलाकात की. काफी सार्थक और अच्छी बैठक रही. दिल्ली से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा हुई. हम दोनों ही इस बात पर सहमत हुए कि दिल्ली के विकास के लिए हम साथ काम करेंगे.' 
 


अरविंद केजरीवाल ने रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की लगातार तीसरी बार शपथ ली थी. गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी के नेताओं के बीच जमकर बयानबाजी हुई थी. भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की तरफ से कई विवादस्पद बयान आए थे, जिसके बाद चुनाव आयोग को कार्रवाई भी करनी पड़ी थी. साथ ही चुनाव प्रचार के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर जमकर हमला बोला था.

AAP विधायक सौरभ भारद्वाज हर महीने अपने विधानसभा क्षेत्र में कराएंगे सुंदरकांड का पाठ

केजरीवाल ने कहा था 'मैंने अमित शाह जी से हर मुद्दे पर बहस करने के लिए कहा था लेकिन उन्होंने मना कर दिया. वह भी जनता के बीच में आने को तैयार नहीं है जनता के सवालों के जवाब देने को तैयार नहीं है. यह एक बहुत ही दुखद बात है. गीता में भी लिखा है कि मैदान छोड़कर नहीं भागना चाहिए. एक सच्चा हिंदू. बहादुर होता है मैदान छोड़कर भागता नहीं. अमित शाह जी को यह शोभा नहीं देता कि वह इस तरह से मैदान छोड़कर भाग रहे हैं. जनता के सवालों के जवाब नहीं देना चाहते.'

VIDEO: मेरे और दिल्ली वालों के बीच प्यार फ्री: अरविंद केजरीवाल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amit Shah, Arvind Kejriwal, Delhi Results
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com