विज्ञापन
This Article is From May 05, 2021

Gold Price Today : सोने में मामूली तेजी तो चांदी में जबरदस्त उछाल, लेकिन वायदा कीमतें गिरीं

Gold Silver Price, 5th May 2021: आखिरी कारोबारी सत्र में सोने का दाम 97 रुपये की तेजी के साथ 46,758 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया. चांदी भी 1,282 रुपये के उछाल के साथ 70,270 रुपये प्रति किलो ग्राम हो गई.

Gold Price Today : सोने में मामूली तेजी तो चांदी में जबरदस्त उछाल, लेकिन वायदा कीमतें गिरीं
Gold Prices today: सोने-चांदी के दामों में तेजी, वायदा कीमतें गिरीं.
नई दिल्ली:

स्थानीय सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का दाम 97 रुपये की तेजी के साथ 46,758 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया. एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी. पिछले दिन के कारोबार में सोना 46,661 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर बंद हुआ था. चांदी भी 1,282 रुपये के उछाल के साथ 70,270 रुपये प्रति किलो ग्राम हो गई. पिछले कारोबारी सत्र में यह 68,988 रुपये पर बंद हुई थी.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव मामूली गिरावट के साथ 1,788 डालर प्रति औंस रह गया, वहीं चांदी 26.90 डालर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही. एचडीएफसी सिक्यूरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स में सोने की हाजिर कीमत मंगलवार को मामूली गिरावट के साथ 1,788 डॉलर प्रति औंस थी.'

वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे स्थानीय वायदा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 158 रुपये की हानि के साथ 47,161 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून महीने की डिलिवरी के लिये सोने की कीमत 158 रुपये यानी 0.33 प्रतिशत की हानि के साथ 47,161 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई. इसमें 10,737 लॉट के लिये कारोबार हुआ.

वहीं चांदी में भी कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में मंगलवार को चांदी की कीमत 137 रुपये की गिरावट के साथ 70,763 रुपये प्रति किलो रह गई. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के जुलाई डिलीवरी वाले वायदा अनुबंध का भाव 137 रुपये यानी 0.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 70,763 रुपये प्रति किलो रह गया. इस वायदा अनुबंध में 10,259 लॉट के लिये सौदे किये गये.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gold Price Today, Gold-silver Price Update, Latest Gold Price Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com