Goa Assembly Election 2022 : गोवा में सोमवार 14 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए सभी 40 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि छोटे दल इस बार चुनाव में बीजेपी, कांग्रेस जैसे बड़े दलों का खेल बिगाड़ सकते हैं और सरकार के गठन में महत्वपूर्ण निभाने वाले साबित हो सकते हैं. छोटे दलों द्वारा बड़ी पार्टियों के वोट में सेंध लगाने के आसार हैं. गोवा की कुल 40 विधानसभा सीटों पर 301 उम्मीदवार मैदान में हैं.गोवा में बीजेपी, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, गोवा फॉरवर्ड पार्टी, तृणमूल कांग्रेस पार्टी, महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (MGP), NCP, शिवसेना, रिवोल्यूशनरी गोवा, गोएंचो स्वाभिमान पार्टी, जय महाभारत पार्टी और संभाजी ब्रिगेड के उम्मीदवारों के अतिरिक्त 68 निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं.
''इतिहास को नहीं समझते'' : गोवा की आजादी को लेकर पीएम के बयान पर राहुल का करारा जवाब...
निर्दलीयों में प्रमुख राजनीतिक दलों के बागी भी शामिल हैं . गोवा में बीजेपी सत्ता में बने रहने के लिये जी तोड़ कोशिश कर रही है, किसी भी अन्य दल के साथ उसका गठबंधन नही है . प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी प्रमुख जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने पिछले एक महीने में गोवा में भाजपा के लिए प्रचार किया. महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस राज्य में भाजपा के चुनाव प्रभारी हैं.कांग्रेस जीएफपी के साथ गठबंधन कर मैदान में है . कांग्रेस ने 37 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं. जीएफपी के खाते में तीन सीटें हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
VIDEO: यदि नेहरू चाहते तो गोवा को 1947 में कुछ घंटों में आजाद कराया जा सकता था - PM मोदी
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी और राहुल गांधी ने पार्टी के लिए प्रचार किया. पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी चिदंबरम वरिष्ठ नेता दिनेश गुंडू राव के साथ कांग्रेस की चुनावी रणनीति देख रहे हैं. गोवा में 2017 के चुनावों में कांग्रेस ने 17 सीटों पर जीत हासिल की थी और सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी, लेकिन सरकार नहीं बना सकी क्योंकि भाजपा ने तेजी के साथ गठबंधन कर सरकार गठन करने का दावा पेश किया था. आम आदमी पार्टी प्रदेश में 39 सीटों पर चुनाव लड़ रही है.
AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गोवा में ‘दिल्ली मॉडल' को दोहराने और ‘भ्रष्टाचार मुक्त सरकार' देने का वादा किया .ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली TMC गोवा की चुनावी राजनीति में पहली बार उतरी है . टीएमसी गोवा के सबसे पुराने राजनीतिक दल एमजीपी के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ रही है. टीएमसी जहां 26 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, वहीं एमजीपी 13 पर चुनाव लड़ रही है. विधानसभा चुनाव में एनसीपी और शिवसेना गठबंधन भी मैदान में है . शिवसेना जहां 11 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, वहीं राकांपा 13 सीटों पर चुनाव लड़ रही है.
उम्मीदवारों के दल-बदल से पार्टियां चिंतित, कोई धार्मिक शपथ दिलवा रही तो कोई भरवा रही हलफनामा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं