विज्ञापन
This Article is From Jan 30, 2019

BJP विधायक ने की राहुल की तारीफ, बोले- उनकी सादगी की सराहना होनी चाहिए, उनके जैसे नेता की देश को जरूरत

BJP विधायक माइकल लोबो ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की तारीफ करते हुए कहा कि वह बहुत ही सिंपल आदमी हैं और गोवा और देश को ऐसे ही नेताओं की ज़रूरत है. 

BJP विधायक ने की राहुल की तारीफ, बोले- उनकी सादगी की सराहना होनी चाहिए, उनके जैसे नेता की देश को जरूरत
भाजपा विधायक माइकल लोबो ने राहुल गांधी की तारीफ की.
  • बीजेपी विधायक ने राहुल गांधी की तारीफ की.
  • मनोहर पर्रिकर से मुलाकात से प्रभावित हुए हैं विधायक लोबो.
  • राहुल ने पर्रिकर से मुलाकात कर तबीयत की जानकारी ली थी.
नई दिल्ली:

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के गोवा दौरे और मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर की तबीतय का हालचाल जानने से एक बीजेपी विधायक काफी प्रभावित हुए हैं. गोवा के डीप्टी स्पीकर और भाजपा विधायक माइकल लोबो (Rahul Gandhi) ने राहुल गांधी की तारीफ की है और कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांध की सादगी और विनम्रता की प्रशंसा गोवा के लोगों और देशभर के लोगों द्वारा की जानी चाहिए. गोवा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर तथा BJP विधायक माइकल लोबो ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की तारीफ करते हुए कहा कि वह बहुत ही सिंपल आदमी हैं और गोवा और देश को ऐसे ही नेताओं की ज़रूरत है. 

पर्रिकर से मुलाकात के बाद बोले राहुल गांधी- उन्होंने मुझे बताया उनका नए राफेल सौदे से कोई लेना-देना नहीं

माइकल लोबो ने कहा, 'अस्वस्थ चल रहे हमारे मुख्यमंत्री की तबीयत का हाल जानने के लिए विशेष दौरे पर राहुल गांधी आए. उनकी सादगी और विनम्रता को सभी गोवावासियों और भारतीयों को सराहना करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि 'वह एक बहुत ही सरल व्यक्ति हैं और उनके जैसे नेता की गोवा और भारत को आवश्यकता है.' लोबो ने कहा कि ' अपने निजी दौरे के दौरान राहुल गांधी विशेष तौर पर मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर से मिलने विधानसभा आए. उन्होंने उनकी तबीयत का हाल जाना और जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की.'

बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर से विधानसभा परिसर में मुलाकात की और उनकी तबीयत के बारे में पूछा. 63 वर्षीय पर्रिकर अग्नाशय संबंधी बीमारी से पीड़ित हैं. यह मुलाकात ऐसे समय में हुई जब एक दिन पहले ही राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि ''गोवा ऑडियो टेप'' प्रामाणिक हैं और गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के पास इस मुद्दे से जुड़े ''धमाका करने वाले राज" हैं. कांग्रेस ने इस टेप का हवाला देते हुए राफेल मुद्दे पर केंद्र पर हमला किया था.

राहुल गांधी का एक और वादा, बोले- सत्ता में आए तो सबसे पहले महिला आरक्षण विधेयक पारित कराएंगे

गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा के संबोधन के बाद सदन की कार्यवाही स्थगित होते ही राहुल गांधी दोपहर के करीब विधानसभा परिसर पहुंचे. कांग्रेस के विधायकों ने राज्यपाल के अभिभाषण का बहिषकार किया. वहां पहुंचने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष ने विधानसभा परिसर में मुख्यमंत्री के चैम्बर में उनसे मुलाकात की. इसके बाद वह कांग्रेस विधायकों से 10 मिनट मुलाकात करने के बाद वहां से चले गये।    कांग्रेस अध्यक्ष ने पत्रकारों से बात करने से इनकार कर दिया और कहा कि उन्हें देरी हो रही है. 

'राफेल के राज' सबंधी टिप्‍पणी के बाद गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर से मिले राहुल गांधी

राहुल गांधी के साथ पर्रिकर से मिलने पहुंचे गोवा विधानसभा में विपक्ष के नेता चंद्रकांत कावलेकर ने कहा, "यह पर्रिकर की तबीयत जानने के लिये हुई शिष्टाचार मुलाकात थी. उनका हाल-चाल जानने के अलावा कोई और बातचीत नहीं हुई." राहुल गांधी अपनी मां सोनिया गांधी के साथ गोवा के निजी दौरे पर हैं. गोवा के नगर एवं ग्राम नियोजन मंत्री विजय सरदेशाई ने कांग्रेस प्रमुख के पर्रिकर से मुलाकात को राजनीति में सकारात्मक घटनाक्रम बताया. कांग्रेस अध्यक्ष के विधानसभा परिसर से जाने के बाद सरदेशाई ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैंने मुख्यमंत्री से पूछा था. उन्होंने मुझसे कहा था कि चार पांच बार राहुल गांधी ने उनके (पर्रिकर के) बेटे को फोन कर तबीयत के बारे में पूछा था.'   उन्होंने कहा, ‘‘राजनीति में यह सकारात्मक घटनाक्रम है. देश में राजनीतिक नेतृत्व अपने प्रतिद्वंद्वियों के स्वास्थ्य और उनकी सेहत को लेकर भी फिक्रमंद है, यह ऐसी चीज है जिसकी सराहना की जानी चाहिए.'.

VIDEO: राहुल गांधी ने किया न्यूनतम आय गारंटी का वादा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Gandhi, Goa BJP MLA Michael Lobo, Goa CM Manohar Parrikar, Manohar Parrikar, Michael Lobo
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com