कोरोना वायरस के खौफ के बीच दिल्ली के एक आइसोलेशन कैंप में कुछ लड़कियों का डांस करते हुए वीडियो सामने आया है. दरअसल, इन लड़कियों की खुशी का उस समय ठिकाना नहीं रहा जब जांच में उनकी रिपोर्ट निगेटिव पाई गई और उन्हें घर जाने की अनुमति मिल गई. इस महीने की शुरुआत में इन्हें चीन के वूहान शहर से भारत लाया गया था.
उल्लेखनीय है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO)ने कोरोना वायरस को वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया है.
इस वीडियो में, मास्क पहने पांच लड़कियां बॉलीवुड के गाने की धुन पर थिरकती हुईं नजर आ रही हैं. यह वीडियो भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP)के पृथक (आइसोलेशन) केंद्र का है. इसमें अन्य लोग कैरम और टेबल टेनिस खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit | बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
इस महीने की शुरुआत में 600 से अधिक भारतीयों को वूहान से यहां लाया गया है. इनमें से 406 भारतीय नागरिकों को आईटीबीपी के केंद्र और बाकी को मानेसर के आर्मी केंद्र में रखा गया है.
चीन में कोरोना वायरस का कहर जारी, अब तक 1868 लोगों की हो चुकी है मौत
चीन से लाए गए भारतीयों को इन दो केंद्रों में 14 दिन के लिए रखा गया था. उन्हें तीन लेयर मास्क पहनने और दैनिक चिकित्सा परीक्षण से गुजरने के लिए कहा गया था.
न्यूज एजेंसी पीटीआई ने एक अधिकारी के हवाले से कहा कि आईटीबीपी कैंप में रखे गए लोग जांच में निगेटिव पाए गए हैं. इन्हें चरणबद्ध तरीके से डिस्चार्ज किया जाएगा.
मुंबई के डेंटिस्ट को चीन में फंसे मां के पार्थिव शरीर के वापस आने का इंतज़ार
पीटीआई के मुताबिक, चीन में कोरोना वायरस के संक्रमण वाले क्षेत्र वूहान से स्वदेश लाए गए भारतीय नागरिकों में संक्रमण का ख़तरा समाप्त होने की पुष्टि के बाद इन्हें मानेसर स्थित पृथक केंद्र से मंगलवार को छुट्टी दे दी जाएगी.
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से प्राप्त जानकारी के अनुसार, हरियाणा में गुरुग्राम के पास स्थित पृथक केंद्र से मंगलवार को 220 लोगों को छुट्टी मिल जाएगी.
मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि चिकित्सा निगरानी मानकों के मुताबिक निर्धारित अवधि पूरी करने वाले 220 लोगों को मंगलवार को छुट्टी दी जाएगी. ये लोग अब अपने घर जा सकेंगे.
वीडियो: कोरोना वायरस का कहर, वुहान में फंसे भारतीय की कहानी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं