विज्ञापन
This Article is From Nov 11, 2019

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले- आज बाला साहेब ठाकरे और शिवसैनिक कराह रहे होंगे क्योंकि...

बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शिवसेना पर निशाना साधा है. उन्होंने बाला साहेब ठाकरे की बीजेपी नेताओं के साथ तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया.

Also Read in
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले- आज बाला साहेब ठाकरे और शिवसैनिक कराह रहे होंगे क्योंकि...
गिरिराज सिंह
  • आज बाला साहेब ठाकरे और शिवसैनिक कराह रहे होंगे- गिरिराज सिंह
  • बाला साहेब के वर्षों की तपस्या ने सनातनियों को एक उम्मीद दी थी- गिरिराज
  • बालासाहेब ने सबको एक किया और कुछ ने सबको बिखेर दिया- गिरिराज
नई दिल्ली:

बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने शिवसेना पर निशाना साधा है. उन्होंने बाला साहेब ठाकरे (Balasaheb Thackeray) की बीजेपी नेताओं के साथ तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया. उन्होंने लिखा, 'बाला साहेब के वर्षों की तपस्या ने सनातनियों को महाराष्ट्र में एक उम्मीद और पहचान दी. आज हिंदुत्व विरोधियों के साथ जाता देख बाला साहेब और शिवसैनिक कराह रहे होंगे. इतिहास गवाही देगा कि कैसे बालासाहेब ने सबको एक किया और कुछ ने सबको बिखेर दिया.' गिरिराज का यह बयान महाराष्ट्र में चल रहे सियासी हंगामे पर आया है. महाराष्ट्र में बीजेपी और शिवसेना के बीच सीएम पद को लेकर मतभेद हो गए हैं. 

बता दें कि महाराष्ट्र में बीजेपी और शिवसेना ने साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ा था और उन्हें स्पष्ट बहुमत भी मिला था लेकिन शिवसेना 50-50 फॉर्मूला चाहती थी यानी 2.5 साल शिवसेना का सीएम और 2.5 साल बीजेपी का सीएम. इस पर बीजेपी तैयार नहीं थी. आखिरकार बीजेपी और शिवसेना का गठबंधन टूट गया. 

सुशील मोदी ने गिरिराज सिंह को फिर दिया जवाब, कहा- 2020 चुनाव में नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार की जोड़ी...

24 अक्टूबर को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे आए थे लेकिन आज नतीजों के आने के बाद लगभग 18 दिन हो गए हैं लेकिन राज्य में सरकार नहीं बन पाई है. कयास ये लगाए जा रहे हैं कि अब महाराष्ट्र में एनसीपी, कांग्रेस और शिवसेना मिलकर सरकार बनाएगी. बीजेपी राज्यपाल से पहले ही सरकार बनाने से मना कर चुकी है. अब राज्यपाल ने एनसीपी को सरकार बनाने का न्योता दिया है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Giriraj Singh, Balasaheb Thackeray, Shiv Sena
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com