विज्ञापन
This Article is From Mar 31, 2011

कूड़े के ढेर में फेंका बीमार लड़के को

भोपाल: झांसी में एक अस्पताल की लापरवाही का एक और मामला सामने आया है। जहां 15 साल के एक लड़के को अस्पताल प्रशासन ने कूड़े के ढेर पर फेंक दिया। कुछ दिन पहले इस लड़के को झांसी के लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में एक इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। लेकिन लड़के को देखने के लिए उसके कोई रिश्तेदार नहीं आए। परिजनों की जानकारी नहीं मिलने के बाद अस्पताल के कमर्चारियों ने बीमार लड़के को अस्पताल से बाहर फेंक दिया। अभी लड़के की हालत नाज़ुक बनी हुई है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
बीमार, लड़का, झांसी, कूड़ा, Garbage, Sick Boy