विज्ञापन
This Article is From Dec 24, 2020

यूपी के शाहजहांपुर में गैंगरेप पीड़‍िता ने कहा, दरोगा ने भी थाने में किया बलात्कार : पुलिस

यूपी में अपर पुलिस महानिदेशक के आदेश पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है. अधिकारियों का कहना है कि आरोप सही हुए तो केस दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

यूपी के शाहजहांपुर में गैंगरेप पीड़‍िता ने कहा, दरोगा ने भी थाने में किया बलात्कार : पुलिस
गैंगरेप पीड़िता पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराने गई थी, जहां यह घटना हुई. (प्रतीकात्मक)
शाहजहांपुर:

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में दुराचार की शिकायत दर्ज कराने थाने गई एक महिला से एक दारोगा ने कथित रूप से बलात्कार किया. अपर पुलिस महानिदेशक के आदेश पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है. अधिकारी का कहना है कि आरोप सही हुए तो केस दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

पुलिस क्षेत्राधिकारी ब्रह्मपाल सिंह ने बताया कि जलालाबाद क्षेत्र की रहने वाली 35 वर्षीय एक महिला ने आरोप लगाया है, ‘‘गत 30 नवंबर को वह मदनपुर जा रही थी. रास्ते में उसका ई-रिक्शा खराब हो गया,इसके बाद वह पैदल जाने लगी. तभी कार से आए पांच लोगों ने उसे पकड़ लिया और खेत में ले जाकर उससे कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया.'' उन्होंने बताया कि महिला का दावा है कि जब वह अपने साथ हुई वारदात की शिकायत के लिए जलालाबाद थाने गई तो वहां मौजूद दारोगा विनोद कुमार ने उसे अपने कमरे में ले जाकर उससे कथित तौर पर बलात्कार किया. सिंह ने बताया कि महिला ने बरेली क्षेत्र के अपर पुलिस महानिदेशक अविनाश चंद्र से शिकायत की थी. उनके आदेश पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है. उन्होंने बताया कि वह खुद इस मामले की जांच कर रहे हैं और आरोप सही हुए तो मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP Gang Rape Case, Shahjahan Pur Gangrape Victim, UP Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com