विज्ञापन
This Article is From Feb 24, 2020

डोनाल्ड ट्रंप के लिए आयोजित डिनर में शामिल नहीं होंगे पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह

डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की तरफ से मंगलवार को आयोजित डिनर में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) शामिल नहीं होंगे.

Also Read in
डोनाल्ड ट्रंप के लिए आयोजित डिनर में शामिल नहीं होंगे पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह. (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की तरफ से मंगलवार को आयोजित डिनर में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) शामिल नहीं होंगे. मनमोहन सिंह ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए राष्ट्रपति कोविंद की ओर से दिए जाने वाले भोज में वह शामिल नहीं होंगे. मालूम हो कि मनमोहन सिंह ने पहले निमंत्रण स्वीकार कर लिया था, लेकिन उन्होंने इस भोज में शामिल होने में सोमवार को असमर्थता जाहिर की.

डोनाल्ड ट्रम्प के साथ भोज में शिरकत नहीं करेंगे अधीर रंजन चौधरी, यह है कारण

मनमोहन सिंह के नजदीकी सूत्रों ने बताया कि उन्होंने भोज में शामिल नहीं हो पाने को लेकर राष्ट्रपति कार्यालय से खेद जताया है. विपक्षी कांग्रेस इस बात को लेकर मोदी सरकार से नाराज है कि उसके शीर्ष नेताओं को भारत आए अमेरिका के राष्ट्रपति के साथ परंपरा के अनुसार बैठक की अनुमति नहीं दी गई.  लोकसभा में कांग्रेस के सदस्य अधीर रंजन चौधरी ने भी पार्टी के शीर्ष नेताओं को निमंत्रण नहीं दिए जाने के विरोध में भोज में शामिल नहीं होने का फैसला किया है.

VIDEO: अपने स्‍वागत से गदगद दिखे अमेरिकी राष्‍ट्रपति ट्रंप

(इनपुट:भाषा से भी)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Manmohan Singh, Congress, Donald Trump
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com