पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल आरएच तहिलियानी का निधन

पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल आरएच तहिलियानी का निधन

पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल आरएच तहिलियानी की फाइल तस्वीर

नई दिल्ली:

पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल (रिटायर्ड) राधाकृष्णन हरिराम तहिलियानी का बुधवार को निधन हो गया। वह सिक्किम के राज्यपाल भी रहे थे। वह 85 वर्ष के थे। उनके पुत्र तरण तहिलियानी जाने-माने फैशन डिजायनर हैं।

एडमिरल की पत्नी जसवंती तहिलियानी का निधन कैंसर से हुआ था। मई 1930 में जन्मे एडमिरल ने 1 सितंबर, 1950 को कमीशन प्राप्त किया था और 1 दिसंबर 1984 से 30 नवंबर 1987 तक नौसेना के 11वें प्रमुख के तौर पर काम किया।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

रिटायर होने के बाद वह फरवरी 1990 से सितंबर 1994 तक सिक्किम के राज्यपाल थे। उन्होंने बतौर संस्थापक सदस्य वर्ष 1997 में 'ट्रांसपैरेंसी इंटरनेशनल' के भारतीय चैप्टर की शुरुआत में भी मदद की।