विज्ञापन

इंडियन नेवी कमांडर ने सोमालिया में फिल्मी स्टाइल में बचाई थी कई जिंदगी, UN ने किया सम्मानित

यूएन की ओर से जारी प्रशस्ति पत्र में उनके साहस, नेतृत्व और पेशेवर व्यवहार की जमकर तारीफ की गई.

इंडियन नेवी कमांडर ने सोमालिया में फिल्मी स्टाइल में बचाई थी कई जिंदगी, UN ने किया सम्मानित

भारत के जांबाज नौसेना अधिकारी कमांडर मयंक शर्मा को एक बड़े विमान हादसे के दौरान कई लोगों की जान बचाने के लिए संयुक्त राष्ट्र ने सम्मानित किया है.  यह घटना 10 फरवरी 2026 की है, जब सोमालिया की राजधानी मोगादिशु के पास एक विमान को तकनीकी खराबी के कारण समुद्र में इमरजेंसी लैंडिंग (डिचिंग) करनी पड़ी. उस समय कमांडर मयंक शर्मा संयुक्त राष्ट्र के मिशन पर सोमालिया में तैनात थे. विमान के पानी में गिरते ही स्थिति बेहद नाजुक हो गई थी. एक तरफ समुद्र की चुनौतियां थीं और दूसरी तरफ सोमालिया जैसे अस्थिर क्षेत्र के सुरक्षा जोखिम भी था. ऐसे में कमांडर शर्मा ने अपनी जान की परवाह किए बिना कमान संभाली और रेस्क्यू में जुट गए.

Latest and Breaking News on NDTV

मयंक शर्मा ने दिखाई गजब की सूझबूझ

विमान की 'वॉटर लैंडिंग' यानी डिचिंग के दौरान सबसे बड़ी चुनौती पैनिक (घबराहट) को रोकना होता है. कमांडर मयंक शर्मा ने इस दौरान न केवल खुद को शांत रखा, बल्कि वहां मौजूद अन्य कर्मियों का भी हौसला बढ़ाया. उन्होंने बेहद कम वक्त में स्थिति का आकलन किया और तुरंत रिस्पॉन्स टीमों के साथ तालमेल बिठाकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करवाया. इस जल्दबाजी में उनके फैसले की वजह से हालात बेकाबू होने से बच गए और कोई अनहोनी नहीं हुई.

Latest and Breaking News on NDTV

कमांडर शर्मा ने जिस पेशेवर अंदाज और रणनीतिक समझ का परिचय दिया है, इसके लिए उनकी जितनी सराहना की जाए कम है. उनके नेतृत्व में चलाए गए इस रेस्क्यू ऑपरेशन ने साबित कर दिया कि भारतीय नौसेना अपने जवानों को किस कदर ट्रेन करती है.

Latest and Breaking News on NDTV

संयुक्त राष्ट्र से मिला सम्मान

कमांडर शर्मा की इस जांबाजी को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों ने उन्हें औपचारिक रूप से सम्मानित किया. यूएन की ओर से जारी प्रशस्ति पत्र में उनके साहस, नेतृत्व और पेशेवर व्यवहार की जमकर तारीफ की गई. अधिकारियों ने कहा कि कमांडर मयंक शर्मा का आचरण अंतरराष्ट्रीय शांति सेना के उच्चतम मानकों के अनुरूप है.

यह भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर से सबक: ड्रोन‑मिसाइल खतरे से निपटने के लिए सेना खरीदेगी नेक्स्ट‑जेन एयर डिफेंस गन

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com