यह ख़बर 09 मई, 2014 को प्रकाशित हुई थी

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जनार्दन रेड्डी का देहांत

हैदराबाद:

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन जनार्दन रेड्डी का शुक्रवार सुबह हैदराबाद में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। रेड्डी (80) को तंत्रिका संबंधित बीमारी थी, जिसका उपचार चल रहा था। उन्होंने सुबह पांच बजे आखिरी सांसें लीं।

रेड्डी के परिवार में पत्नी और चार बेटे हैं। रेड्डी आंध्र प्रदेश से वर्तमान राज्यसभा सदस्य थे। वह दिसंबर, 1990 से अक्तूबर, 1992 तक आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। कई दशक लंबे अपने राजनीतिक करियर में उन्होंने राज्य मंत्री और विधायक के तौर पर काम किया।

रेड्डी ने नक्सवादियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया था और वर्ष 2007 में उग्रवादियों द्वारा किए गए जानलेवा हमले में वह बाल-बाल बचे थे। टीडीपी (तेलूगु देशम पार्टी) प्रमुख चंद्रबाबू नायडू सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने जनार्दन रेड्डी के निधन पर संवेदना प्रकट की है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com