विज्ञापन
This Article is From Apr 09, 2018

दिल्ली में जेट एयरवेज के विमान ने कैटरिंग वैन को मारी टक्कर, यात्री सुरक्षित

यरपोर्ट अधिकारी के अनुसार घटना उस समय हुई जब जेट एयरवेज का एक विमान टर्मिनल 3 पर उतरा.

दिल्ली में जेट एयरवेज के विमान ने कैटरिंग वैन को मारी टक्कर, यात्री सुरक्षित
प्रतीकात्मक फोटो
नई दिल्ली: दिल्ली हवाई अड्डे पर रविरार देर रात जेट एयरवेज के एक विमान ने वहां खड़े कैटरिंग वाहन को टक्कर मार दी. घटना के समय विमान में 133 लोग सवार थे. एयरपोर्ट अधिकारी के अनुसार घटना उस समय हुई जब जेट एयरवेज का एक विमान टर्मिनल 3 पर उतरा. अधिकारी के अनुसार इस पूरी घटना में किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है. अधिकारी ने बताया कि घटना के समय विमान लैंडिंग के बाद पहले से ही निर्धारित पार्किंग की तरफ बढ़ रहा था. इसी दौरान यह घटना हुई.

यह भी पढ़ें: दिल्ली एयरपोर्ट की छोटी सी गड़बड़ी से गुम हो गए हजारों यात्रियों के बैग

वहीं जेट एयरवेज के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस घटना के बाद विमान में मौजूद सभी 125 यात्री और चालक दल के आठ सदस्यों को सुरक्षित उतार लिया गया. साथ ही एयरलाइन की तकनीकी टीम फिलहाल बी 737 विमान का निरीक्षण कर रही है. उन्होंने बताया कि इस पूरी घटना की जेट एयवरेज गंभीरता से जांच कर रही है. गौरतलब है कि बीते कुछ समय से विभिन्न विमान कंपनियों के विमान में इस तरह की कई घटनाएं सामने आई हैं. 
लेखक के बारे में
img
ख़बर न्यूज़ डेस्क
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jet Airlines
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com