विज्ञापन
This Article is From Jan 21, 2022

बिहार में नकली शराब के संदिग्ध मामले में पांच की जान गई

सारण के जिलाधिकारी राजेश मीणा के अनुसार अमनौर एवं माकेर प्रखंडों के विभिन्न गांवों से मौत की खबरें सामने आई हैं.

बिहार में नकली शराब के संदिग्ध मामले में पांच की जान गई
पटना:

बिहार के सारण जिले में संदिग्ध अवस्था में पांच लोग मृत पाए गए. ऐसी आशंका है कि इस मद्यनिषेध वाले राज्य में यह मामला नकली शराब का हो सकता है. अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. सारण के जिलाधिकारी राजेश मीणा के अनुसार अमनौर एवं माकेर प्रखंडों के विभिन्न गांवों से मौत की खबरें सामने आई हैं. जिलाधिकारी ने जिला मुख्यालय छपरा में कहा, ‘‘हमें पांच लोगों की मौत की सूचना मिली है. मृतकों में दो के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं. मृतकों में कुछ के परिवारों ने मौत के लिए शराब को दोषी ठहराया है.''

उन्होंने कहा कि पुलिस एवं आबकारी विभाग ने मिलकर दोनों प्रखंडों में छापा मारा और शराब के अवैध धंधे का पता लगाया. उन्होंने सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का वादा किया है.

अभी एक सप्ताह से भी कम समय पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जनपद नालंदा में नकली शराब पीकर 11 लोगों की मौत हो गई थी.

उससे पहले दीपावली के आसपास पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर जिलों में 40 से अधिक लोगों की जान इस नकली शराब के चलते चली गई थी. अप्रैल, 2016 में बिहार में शराब की बिक्री एवं सेवन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया था.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar News, 5 Dead In Bihar, Deaths In Bihar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com