विज्ञापन
This Article is From Jun 08, 2020

दिल्ली के रामलाल आनंद कॉलेज की इमारत में लगी आग पर दमकल की 4 गाड़‍ियों ने पाया काबू

दक्ष‍िण दिल्ली में स्थ‍ित रामलाल आनंद कॉलेज में सोमवार को आग लग गई. आग कॉलेज की कंप्यूटर लैब में लगी. हालांकि दमकल की चार गाड़‍ियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया.

दिल्ली के रामलाल आनंद कॉलेज की इमारत में लगी आग पर दमकल की 4 गाड़‍ियों ने पाया काबू
रामलाल आनंद कॉलेज में सोमवार को लगी आग
नई दिल्ली:

दक्ष‍िण दिल्ली में स्थ‍ित रामलाल आनंद कॉलेज में सोमवार को आग लग गई. आग कॉलेज की कंप्यूटर लैब में लगी. हालांकि दमकल की चार गाड़‍ियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया. खबरों के अनुसार सुबह 11:40 बजे दमकल विभाग को आग लगने से संबं‍ध‍ित फोन आया जिसके बाद दमकल की 4 गाड़ि‍यों को रवाना किया गया. करीब 2:40 बजे आग पर काबू पा लिया गया. रामलाल कॉलेज दिल्ली विश्वविद्यालय का एक कॉलेज है. 

बताते चले कि पिछले महीने ही आर्मी कैंटीन में भीषण आग लगने की घटना सामने आई थी. जानकारी के मुताबिक, दिल्ली कैंट स्थित सीएसडी कैंटीन में आग सुबह नौ बजे के आसपास लगी थी. आर्मी की यह कैंटीन (सर्वोत्तर सीएसडी कैंटीन) दिल्ली कैंट के सदर बाजार इलाके में है. फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां आग बुझाने के लिए मौके पर काफी मेहनत करना पड़ा था. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi University, Ramlal Anand College, DU
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com