विज्ञापन

हार्वर्ड से भारतीयों ने जारी किया बयान, कायम रहे भारत में संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान

हावर्ड क्लब ने कहा कि सरकारी कर्मचारियों और उनके पदों की गरिमा का सम्मान किया जाना चाहिए. संविधान, कानून के शासन और नागरिक स्वतंत्रता का सम्मान जरूरी है. गुस्से में और आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति के तहत गलत शब्दों का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए.

हार्वर्ड से भारतीयों ने जारी किया बयान, कायम रहे भारत में संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान
हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से भारतीयों ने जारी किया बयान.
CJP प्रोटेस्ट की फाइल फोटो
  • हार्वर्ड विश्वविद्यालय के छात्रों ने भारत के ECE और संवैधानिक संस्थाओं के खिलाफ नेगेटिव अभियान पर चिंता जताई
  • छात्रों ने स्पष्ट किया कि चुनाव आयोग और सुप्रीम कोर्ट के खिलाफ बयान हावर्ड का आधिकारिक रुख नहीं है
  • हार्वर्ड क्लब ने कहा कि बिना सबूत आरोप लगाना और अपमानजनक भाषा लोकतंत्र के लिए खतरनाक है

मशहूर हार्वर्ड केनेडी स्कूल के एक छात्र संगठन द्वारा भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) के खिलाफ चल रहे आंदोलन के पक्ष में लिखी गई चिट्ठी के खिलाफ अब यूनिवर्सिटी के भारतीय  छात्रों ने बयान जारी किया है. अलग-अलग स्कूल के छात्रों ने चिट्ठी में लिखा है कि भारत के संवैधानिक संस्थाओं के खिलाफ नेगेटिव बातें चिंता पैदा करने वाली हैं. दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में चुनाव आयोग और सुप्रीम कोर्ट के खिलाफ अभियान चलाना और उसमें हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के नाम का इस्तेमाल करना ठीक नहीं है.

संवैधानिक पदों को निशाना बनाया गलत

उन्होंने कहा कि यह यूनिवर्सिटी का आधिकारिक रुख नहीं है. भारत में संवैधानिक पदों जैसे चुनाव आयोग, सुप्रीम कोर्ट, सीजेआई दफ्तर और संसद को निशाना बनाया जा रहा है. उनको लेकर एक नेगेटिव और सुनियोजित अभियान चलाया जा रहा है, जिसे लेकर वे सभी बहुत ही चिंतित हैं.  ऐसे समय में, चुप्पी को उदासीनता का बहाना नहीं बनाया जा सकता. बिना किसी परमिशन के किसी राजनीतिक अभियान को विश्वसनीयता देने के लिए हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के नाम का इस्तेमाल करना चिंता की बात है. 

मामले की निष्पक्ष जांच करें कानूनी एजेंसियां

हावर्ड क्लब ने कहा कि भारत को घेराबंदी में बताया जाना और संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों के लिए गलत शब्दों का इस्तेमाल करना लोकतांत्रिक संस्थाओं में जनता के भरोसे को कम करने जैसा है. उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कानून लागू करने वाली एजेंसियों की कार्रवाई की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. लेकिन बिना सबूत के बड़े-बड़े आरोप लगाना और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल सबूत, उचित प्रक्रिया या संस्थागत जवाबदेही का विकल्प नहीं हो सकता.

हार्वर्ड केनेडी स्कूल के छात्रों का बयान उनकी निजी राय

 हावर्ड क्लब ने कहा कि सरकारी कर्मचारियों और उनके पदों की गरिमा का सम्मान किया जाना चाहिए. संविधान, कानून के शासन और नागरिक स्वतंत्रता का सम्मान जरूरी है. गुस्से में और आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति के तहत ऐसा नहीं किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि खत जारी करने वालों का बयान उनकी निजी राय है. इसका हावर्ड से कोई लेना-देना नहीं है.

अमेरिकी छात्र संगठन ने किया था CJP प्रोटेस्ट का समर्थन

बता दें कि अमेरिका में एक छात्र संगठन ने दिल्ली में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शनों के प्रति समर्थन जताया था. मैसाचुसेट्स के कैम्ब्रिज स्थित हार्वर्ड केनेडी स्कूल के छात्र संगठन ‘कास्टलेस कॉकस' ने एक बयान में वोटर लिस्ट में संशोधन को लेकर चुनाव आयोग के कामकाज पर चिंता जताई थी. 

संगठन ने कहा था कि शनिवार को दिल्ली में हुए विरोध प्रदर्शनों के बाद लोगों को गलत तरीके से हिरासत में लिया गया, लिहाजा उन्हें रिहा किया जाना चाहिए. शनिवार को सैकड़ों प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया. सुरक्षा बलों ने जेन-जी के नेतृत्व वाली कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) द्वारा आहूत प्रदर्शन को मध्य दिल्ली के जंतर-मंतर तक पहुंचने से रोक दिया था.

विरोध प्रदर्शनों का किया था सपोर्ट

संगठन ने चुनाव आयोग से यह भी मांग की थी कि वह नागरिकों, नागरिक समाज संगठनों और विपक्षी दलों के सवालों का सार्वजनिक रूप से जवाब दे. साथ ही, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग वाली अपीलों पर भी प्रतिक्रिया दे. संगठन ने कहा था कि हम इन चिंताओं को खारिज करने के भारत सरकार के रवैये की कड़ी निंदा करते हैं. हम युवाओं के नेतृत्व वाले विरोध प्रदर्शनों के साथ पूरी एकजुटता से खड़े हैं. प्रदर्शनकारियों, पत्रकारों, छात्र नेताओं और राजनीतिक हस्तियों को बड़ी संख्या में हिरासत में लेकर शांतिपूर्ण तरीके से इकट्ठा होने के संवैधानिक अधिकार को दबाया जाना गलत है.

इन छात्रों ने किए थे हस्ताक्षर

 एके राघवन, हार्वर्ड मेडिकल स्कूल (एचएमएस), 2022 अभिज्ञान सत्यम, हार्वर्ड मेडिकल स्कूल (एचएमएस), 2015 - 2025 अभिषेक एम, हार्वर्ड केनेडी स्कूल (एचकेएस), 2025 आदित्य श्रीनिवासन, हार्वर्ड लॉ स्कूल (एचएलएस), 2016 आदित्य कुलश्रेष्ठ, हार्वर्ड एक्सटेंशन स्कूल (एचईएस), 2001 आकाश सबरवाल, हार्वर्ड मेडिकल स्कूल (एचएमएस), 2023 अल्मास लोखंडवाला, हार्वर्ड लॉ स्कूल (एचएलएस), 2022 अर्जुनवीर शर्मा, हार्वर्ड मेडिकल स्कूल (एचएमएस), 2027 बानू नागराजन, हार्वर्ड कैनेडी स्कूल (एचकेएस), 2011 भाव्या बिश्नोई, हार्वर्ड कैनेडी स्कूल (एचकेएस), 2023 चंदन गुप्ता, हार्वर्ड बिजनेस स्कूल (एचबीएस), 2016 चेतन अग्रवाल, हार्वर्ड कैनेडी स्कूल (एचकेएस), 2024 दीपांशु अग्रवाल, हार्वर्ड कैनेडी स्कूल (एचकेएस), 2023 दिव्या द्विवेदी, हार्वर्ड कैनेडी स्कूल (एचकेएस), 2024 दिव्या सुतार, हार्वर्ड बिजनेस स्कूल (एचबीएस), 2019 डॉ. श्रीनिवासन आर अयंगर, हार्वर्ड बिजनेस स्कूल (एचबीएस), 2024 डॉ. केएस राव, हार्वर्ड बिजनेस स्कूल (एचबीएस), 2025 डॉ. यश अगलगांवकर, हार्वर्ड केनेडी स्कूल (एचकेएस), 2027 गोपाल दास, हार्वर्ड डिवाइनिटी ​​स्कूल (एचडीएस), 2022 जया अवस्थी, हार्वर्ड केनेडी स्कूल (एचकेएस), 2023 कमलाकांत मिश्रा, हार्वर्ड बिजनेस स्कूल (एचबीएस), 2022 करिश्मा नायर, हार्वर्ड कैनेडी स्कूल (एचकेएस), 2027 काशिका डांगरी, हार्वर्ड टी.एच. चैन स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ, 2028 नमन बंसल, हार्वर्ड ग्रेजुएट स्कूल ऑफ एजुकेशन (एचजीएसई), 2022 नवनीत अग्रवाल, हार्वर्ड कैनेडी स्कूल (एचकेएस), 2026 नितिन रंजन, हार्वर्ड कैनेडी स्कूल (एचकेएस), 2026 नियति दुर्गा विजय सिंह, हार्वर्ड कैनेडी स्कूल (एचकेएस), 2027 प्रतीक सोम, हार्वर्ड कैनेडी स्कूल (एचकेएस), 2024 प्रियंबदा मिश्रा, हार्वर्ड लॉ स्कूल (एचएलएस), 2016 प्रोफेसर उदय बिरजे रघुनाथ, हार्वर्ड बिजनेस स्कूल (एचबीएस), 2013 रचित त्रिवेदी, हार्वर्ड बिजनेस स्कूल (एचबीएस), 2025 रजत सेठी, हार्वर्ड कैनेडी स्कूल (एचकेएस), 2015 रश्मिनी कोपरकर, विजिटिंग स्कॉलर, डेविस सेंटर फॉर रशियन एंड यूरेशियन स्टडीज, 2025 ऋचा आर्य, हार्वर्ड मेडिकल स्कूल (एचएमएस), 2009-2017 साम्या मिश्रा, हार्वर्ड कैनेडी स्कूल (एचकेएस), 2024 शरद विवेक सागर, हार्वर्ड ग्रेजुएट स्कूल ऑफ एजुकेशन (एचजीएसई), 2022 सुजीत कुमार, हार्वर्ड केनेडी स्कूल (एचकेएस), 2011 सुरभि होदिगेरे, हार्वर्ड केनेडी स्कूल (एचकेएस), 2022 सुरभि तोमर, हार्वर्ड केनेडी स्कूल (एचकेएस), 2025 स्वामी तथागतानंद, हार्वर्ड डिविनिटी स्कूल (एचडीएस), 2027 स्वराज प्रियदर्शी, हार्वर्ड ग्रेजुएट स्कूल ऑफ एजुकेशन (एचजीएसई), 2025 तुषार देवचक, हार्वर्ड बिजनेस स्कूल (एचबीएस), 2019 विजय सिंह, हार्वर्ड केनेडी स्कूल (एचकेएस), 2027 योगेश राठी, हार्वर्ड मेडिकल स्कूल (एचएमएस), 2026

ये वीडियो भी देखें-

ये भी पढे़ं-CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कॉन्टेंट हटाएं; साइबर क्राइम ने एक वीक में जारी किए 200 ऑर्डर


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CJP Protest, CJP Protest Delhi, Ece Gyanesh Kumar, Harvard University, Harvard University Department
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com