विज्ञापन
This Article is From May 26, 2015

मुंबई : फिल्म सिटी के शूटर पकड़े गए, अपमान का बदला लेने के लिए किया था हमला

मुंबई : फिल्म सिटी के शूटर पकड़े गए, अपमान का बदला लेने के लिए किया था हमला
मुंबई: मुंबई फिल्म सिटी में हुए शूटआउट मामले में पुलिस ने तीन शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है, हालांकि चार आरोपी अब भी फरार हैं, उनकी तलाश चल रही है। पकड़े गए आरोपियों के नाम जुगल डोडिया, योगेश और सूमित तडेकर हैं।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त फतेह सिंह पाटिल के मुताबिक, आरोपियों ने पुछताछ में बताया है कि कुछ दिन पहले वह राजू शिंदे से काम मांगने के लिए फिल्म सिटी में मिले थे। उस समय राजू शिंदे के मना करने पर उन्होंने एक फोन लगाकर किसी से बात करने को कहा था। इससे राजू शिंदे नाराज हो गया और फोन पटक दिया। इतना ही नहीं उन्हें थप्पड़ भी मारा।

उसी का बदला लेने के लिए आरोपियों ने शुक्रवार 22 मई को राजू शिंदे पर जानलेवा हमला किया। उस समय सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भी फिल्म की शूटिंग के लिए फिल्म सिटी मे मौजूद थे। बताते है कि जहां गोलीबारी हुई उससे महज चंद कदम की दूरी पर थे। वारदात के तुरंत बाद उन्होंने ट्वीट कर रियल शूटआउट की जानकारी दी थी।

बुरी तरह से जख्मी राजू शिंदे का नानावटी अस्पताल में इलाज चल रहा है। शिंदे के बारे में बताया जाता है कि उसकी सिक्योरिटी एजेंसी है और केबल का व्यवसाय भी है। राजू की पृष्ठभुमि भी आपराधिक रही है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Previous Article
गुरमीत राम रहीम को सुप्रीम कोर्ट से लगा बड़ा झटका, बेअदबी मामले में चलेगा केस
मुंबई : फिल्म सिटी के शूटर पकड़े गए, अपमान का बदला लेने के लिए किया था हमला
फ़ेयरवेल के बाद अपने घर में मृत मिला केरल का अधिकारी, जिला पंचायत अध्यक्ष ने लगाया था गलत काम करने का आरोप
Next Article
फ़ेयरवेल के बाद अपने घर में मृत मिला केरल का अधिकारी, जिला पंचायत अध्यक्ष ने लगाया था गलत काम करने का आरोप
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com