विज्ञापन
This Article is From Sep 03, 2018

मेघालय में 10 साल की बेटी से रेप के आरोप में पिता गिरफ्तार

मेघालय के पश्चिमी गारो हिल्स जिले में अपनी दस वर्षीय बेटी के साथ बलात्कार करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है.

मेघालय में 10 साल की बेटी से रेप के आरोप में पिता गिरफ्तार
प्रतीकात्मक फोटो
  • बेटी से रेप के आरोप में पिता गिरफ्तार
  • मेघालय में 10 साल की बच्ची से रेप
  • पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी
तुरा (मेघालय): मेघालय के पश्चिमी गारो हिल्स जिले में अपनी दस वर्षीय बेटी के साथ बलात्कार करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधीक्षक डा.एमजीआर कुमार ने बताया कि यह कथित घटना पिछले महीने की है. पीड़ित बालिका की मां ने रविवार को एक शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया गया. हालांकि, आरोपी ने इससे पहले ही पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था. कुमार ने बताया कि हाल में मामले के बारे में पुलिस को सूचित किये जाने के बाद तुरा महिला पुलिस थाने से एक टीम पीड़िता के घर पहुंची थी. 

यह भी पढ़ें:  मध्य प्रदेश : लिफ्ट देने के बहाने दो सगी नाबालिग बहनों के साथ दो युवकों ने किया रेप

डॉ. कुमार ने कहा,‘‘इस मामले पर लड़की और उसकी दादी ने पुलिस से बात करने से इनकार कर दिया और पति तथा पत्नी उस समय वहां नहीं थे. उसने कल शाम पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया.’’ आरोपी को अदालत के समक्ष पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में रिमांड पर भेज दिया गया.

VIDEO: मंदसौर रेप के दोषियों को फांसी की सजा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rape In Meghalaya, Rape
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com