विज्ञापन
This Article is From Jul 21, 2017

स्वदेशी बोफोर्स तोपों के लिए चीन में बने नकली कल-पुर्जे भेज दिए, दिल्‍ली की कंपनी के खिलाफ FIR दर्ज

धनुष बोफोर्स तोप का स्वदेशी संस्करण है. बोफोर्स तोपों ने 1999 के कारगिल के युद्ध में शानदार प्रदर्शन किया था.

स्वदेशी बोफोर्स तोपों के लिए चीन में बने नकली कल-पुर्जे भेज दिए, दिल्‍ली की कंपनी के खिलाफ FIR दर्ज
प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर
  • बोफोर्स तोपों ने 1999 के कारगिल के युद्ध में शानदार प्रदर्शन किया था
  • 2013 में 35.38 लाख रुपये मूल्य का ऑर्डर सिद्ध सेल्स सिंडिकेट को दिया गया
  • अज्ञात अधिकारियों ने ‘वायर रेस रोलर बियरिंग्स’ को स्वीकार कर लिया
नई दिल्‍ली: सेना के इस्तेमाल के मकसद से बन रही स्वदेशी बोफोर्स तोपों के लिए चीन में बने कल-पुर्जों की आपूर्ति ‘मेड इन जर्मनी’ बताकर कर दी गई. सीबीआई ने इस मामले में दिल्ली आधारित एक कंपनी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. ‘सिद्ध सेल्स सिंडीकेट’ के अलावा सीबीआई ने धनुष तोपों के लिए चीन में बने नकली कल-पुर्जे की बतौर ‘मेड इन जर्मनी’ आपूर्ति किए जाने को लेकर ‘गन्स कैरिज फैक्टरी’ (जीसीएफ)- जबलपुर के अज्ञात अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला दर्ज किया है.

धनुष बोफोर्स तोप का स्वदेशी संस्करण है. बोफोर्स तोपों ने 1999 के कारगिल के युद्ध में शानदार प्रदर्शन किया था. सीबीआई ने आरोप लगाया कि आपूर्तिकर्ता ने धनुष तोपों के विनिर्माण में इस्तेमाल के लिए नकली कल-पुर्जे की आपूर्ति को लेकर अज्ञात जीसीएफ अधिकारियों के साथ आपराधिक साजिश रची. जांच एजेंसी ने प्राथमिकी में कहा, ‘‘जीसीएफ के अज्ञात अधिकारियों ने चीन में बने ‘वायर रेस रोलर बियरिंग्स’ को स्वीकार कर लिया. इसकी आपूर्ति सिद्ध सेल्स सिंडिकेट की ओर से ‘सीआरबी-मेड इन जर्मनी’ के तौर पर की गई थी.’’

ये भी पढ़ें...
पोखरण में सेना कर रही है अमेरिका से आई अल्ट्रा-लाइट होवित्जर तोपों का परीक्षण
भारत की ताकत बढ़ी, पढ़ें- अल्ट्रा लाइट 145 M-777 तोपों की 5 बड़ी खासियतें

प्राथमिकी में कहा गया है कि ऐसी चार बियरिंग के लिए निविदा जारी की गई थी. 2013 में 35.38 लाख रुपये मूल्य का ऑर्डर सिद्ध सेल्स सिंडिकेट को दिया गया. सात अगस्त, 2014 को ऑर्डर बढ़ाकर छह बियरिंग का कर दिया गया जिसका मूल्य 53.07 लाख रुपये हो गया. कंपनी ने सात अप्रैल, 2014 और 12 अगस्त, 2014 के बीच तीन मौकों पर दो-दो बियरिंग की आपूर्ति की गई.

संसद की लेखा समिति की उपसमिति ने बोफोर्स मामले की जांच की मांग उठाई है



(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bofors, Chinese Spares, Made In Germany Label, Indian-made Bofors Artillery Guns, Dhanush Artillery Guns, Indian Army, CBI
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com