विज्ञापन
This Article is From Jul 23, 2021

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़

अधिकारी ने बताया कि घेराबंदी वाले इलाके में दो आतंकवादियों के फंसे होने की संभावना है. उन्होंने बताया कि अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़
प्रतीकात्मक तस्वीर.
श्रीनगर:

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में बृहस्पतिवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने सोपोर के वारपोरा इलाके की घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था. उन्होंने बताया कि आतंकवादियों द्वारा सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाने के बाद सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की, जिससे तलाश अभियान एक मुठभेड़ में तब्दील हो गया. अधिकारी ने बताया कि घेराबंदी वाले इलाके में दो आतंकवादियों के फंसे होने की संभावना है. उन्होंने बताया कि अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

जम्मू-श्रीनगर: रोशनी घोटाले में 9 जगहों पर CBI रेड, बैंक लॉकर, कैश समेत अवैध संपत्ति का खुलासा

इससे पहले हाल ही में जम्मू -कश्मीर (Jammu-Kashmir) के शोपियां जिले में दो लश्कर ए तैयबा आतंकी (Lashkar e Toiba) मार गिराए गए हैं. सुरक्षाबलों के हाथ ये बड़ी कामयाबी लगी है. खबरों के मुताबिक, संदिग्ध आतंकियों की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया था औऱ इस दौरान आतंकियों से मुठभेड़ हुई, जिसमें दो आतंकी ढेर (Shopian Terrorist Killed) कर दिए गए हैं. सुरक्षाबल सर्च ऑपरेशन के जरिये पता लगा रहे हैं कि क्या और आतंकी भी तो नहीं थी. 

अगले 6-7 दिनों में देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान : मौसम विभाग

जम्मू-कश्मीर पुलिस के आईजी विजय कुमार ने बताया कि दो आतंकियों को मारा गया है, उनमें से एक लश्कर ए तैयबा का स्वयंभू कमांडर इशफाक डार उर्फ अबु अकरम भी शामिल है. अकरम 2017 से ही इस इलाके में सक्रिय था और कई आतंकी घटनाओं में भी शामिल था.इससे पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जानकारी दी कि शोपियां जिले के सादिक खान इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के मुठभेड़ शुरू हुई थी, जो काफी देर तक चलती रही. मारे गए आतंकियों के पास से दो AK-47 और आठ मैगजीन भी बरामद हुई हैं. दरअसल, रविवार की रात को सुरक्षाबलों को खबर मिली थी कि शोपियां के सादिक खान इलाके में आतंकी छिपे हुए हैं.फ़िलहाल इलाके में तलाशी अभियान चल रहा है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
लेखक के बारे में
img
भाषा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Encounter Between Security Forces And Terrorists, Jammu And Kashmir, Baramulla
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com