विज्ञापन
This Article is From Dec 21, 2021

जम्मू-कश्मीर में बिजली सेवा बहाल, आधी रात वार्ता के बाद कर्मचारियों ने खत्म की हड़ताल

जम्मू-कश्मीर में रविवार से लगातार तीन दिन से जारी बिजली कर्मियों की हड़ताल की वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. हड़ताल खत्म होने से जनता को काफी राहत मिलेगी, क्योंकि घाटी में तापमान शून्य से नीचे है और बिजली की कटौती ने निवासियों के लिए विशेष रूप से जम्मू संभाग में, स्थिति को बदतर बना दिया था.

J&K प्रशासन से लिखित आश्वासन मिलने के बाद बिजली कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म कर दी है.
जम्मू:

जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) में बिजली के प्रस्तावित निजीकरण के खिलाफ विद्युत विकास विभाग (PDD) के कर्मियों ने अपनी हड़ताल खत्म कर दी है. ‘पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड' (PGCIL) के साथ PDD के प्रस्तावित विलय को रोकने के लिए प्रशासन से लिखित आश्वासन मिलने के बाद कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म की.

सूत्रों ने बताया कि संभागीय आयुक्त राघव लंगर और एडीजीपी मुकेश सिंह के नेतृत्व में एक आधिकारिक टीम ने सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात को पीडीडी कर्मचारी संघ के महासचिव एस टिक्कू के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल से नए सिरे से बातचीत की और उन्हें लिखित आश्वासन दिया.

उन्होंने बताया कि सरकार पीजीसीआईएल के साथ पीडीडी के प्रस्तावित विलय के फैसले को फिलहाल के लिए स्थगित करने और इस मामले पर गौर करने के लिए एक समिति का गठन करने को तैयार हो गई है. एक अधिकारी ने बताया कि प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म कर दी है और वे मंगलवार यानी आज से काम पर लौट आएंगे. उन्होंने बताया कि बिजली आपूर्ति बहाल करने का 80 फीसदी काम हो चुका है. 

जम्मू में 6 औऱ कश्मीर में 1 नई सीट,परिसीमन के मसौदे पर भड़के राजनीतिक दल

जम्मू-कश्मीर में रविवार से लगातार तीन दिन से जारी बिजली कर्मियों की हड़ताल की वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. हड़ताल खत्म होने से जनता को काफी राहत मिलेगी, क्योंकि घाटी में तापमान शून्य से नीचे है और बिजली की कटौती ने निवासियों के लिए विशेष रूप से जम्मू संभाग में, स्थिति को बदतर बना दिया था.

हड़ताल कर रहे कर्मचारियों को उनका वेतन भी दिया जाएगा. जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार को कहा था कि केन्द्र शासित प्रदेश में 60 फीसदी बिजली आपूर्ति बहाल हो गई है और कल तक प्रशासन 100 प्रतिशत बिजली आपूर्ति बहाल कर लेगा.

ज्यादा सिम कार्ड कनेक्शन रखने वालों पर DoT ने लगाई लगाम, पेश किया नया नियम...

बिजली के प्रस्तावित निजीकरण के खिलाफ रविवार से विद्युत विकास विभाग (पीडीडी) के कर्मी हड़ताल कर रहे थे, जिससे केन्द्र शासित प्रदेश में बिजली कि भयंकर किल्लत की स्थिति उत्पन्न हो गई थी. जम्मू विश्वविद्यालय ने इस हड़ताल के मद्देनजर मंगलवार को होने वाली स्नातक एवं स्नातकोत्तर की ऑफलाइन एवं ऑनलाइन परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jammu Kashmir, Power Development Department, PowerGrid Corporation Of India Ltd, PDD Employee Strike, Power Outage
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com