देश के सबसे बड़े बैंकिंग घोटाले मामले में ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है. ईडी ने एबीजी शिपयार्ड बैंक धोखाधड़ी मामले में मनी लॉन्ड्रिंग जांच शुरू की. ईडी महाराष्ट्र और गुजरात में एबीजी शिपयार्ड और उसके निदेशकों के परिसरों में 26 जगहों पर छापेमारी कर रही है. ये देश का सबसे बड़ा बैंकिंग घोटाला माना जा रहा है, जो 22 हज़ार करोड़ से ज्यादा का है. कंपनी ने 28 बैंकों से लोन लिया था. सीबीआई ने इस घोटाले को लेकर केस दर्ज किया था
इस घोटाले के बारे में केंद्रीय जांच ब्यूरो का कहना है कि एबीजी शिपयार्ड और उनके डायरेक्टर्स ऋषि अग्रवाल, संथनम मुथुस्वामी और अश्विनी अग्रवाल ने बैंकों से 22 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की धोखाधड़ी की है. एबीजी शिपयार्ड और उसकी फ्लैगशिप कंपनी जहाजों के निर्माण और उनकी मरम्मत का कारोबार करती है. शिपयार्ड्स गुजरात के दाहेज और सूरत में स्थित हैं.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें: राजस्थान: पेपर में कांग्रेस की ‘उपलब्धियों' के बारे में पूछा प्रश्न, शिक्षा मंत्रालय ने पत्र लिखकर मांगा जवाब
एक जानकारी के मुताबिक एसबीआई की शिकायत के अनुसार, कंपनी ने उससे 2925 करोड़ रुपये कर्ज लिया था. जबकि आईसीआईसीआई से 7089 करोड़, आईडीबीआई से 3634 करोड़ से, बैंक ऑफ बड़ौदा से 1614 करोड़, पीएनबी से 1244 करोड़ और आईओबी से 1228 करोड़ रुपये का बकाया है.
VIDEO: राजस्थान: दौसा में महिला की गैंगरेप के बाद हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार | पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं