विज्ञापन
This Article is From Jan 03, 2011

द्वारका में चार और अवैध सोसायटियों ने ड्रा निकाला

दिल्ली के द्वारका में चार और कोऑपरेटिव ग्रुप हाउसिंग सोसायटियों ने सरकार द्वारा फ्लैट आवंटन में हो रही देर से निराश हो कर खुद ही लॉटरी निकाल ली।
नई दिल्ली: दिल्ली के द्वारका में रविवार को चार और कोऑपरेटिव ग्रुप हाउसिंग सोसायटियों ने सरकार द्वारा फ्लैट आवंटन में हो रही देर से निराश हो कर खुद ही लॉटरी निकाल ली। तीन सप्ताह में दूसरी बार सोसायटी के सदस्यों ने अपने आप लॉटरी निकाली है। इससे पहले 12 दिसंबर को सर्वसत्यम सोसायटी और महारानी अवंतिका सोसायटी ने अपने फ्लैटों का स्वामित्व हासिल करने के लिए स्वयं ही लॉटरी निकाली थी। रविवार को लॉटरी के दौरान भारतीय जनता पार्टी :भाजपा: के प्रदेश अध्यक्ष विजेंदर गुप्ता, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के सांसाद अजीत पाशा ओर कांग्रेस सांसद महाबल मिश्रा मौजूद थे। इसके साथ ही द्वारका में अब तक 24 हाउसिंग सोसायटियों ने स्वयं ही लॉटरी निकालकर अपने फ्लैटों का स्वामित्व हासिल कर लिया है। उल्लेखनीय है कि 58 सोसायटियों के करीब 6000 फ्लैट सीबीआई जांच और अदालती मामलों के चलते खाली पड़े हुए हैं। सीबीआई ने जांच में पाया था कि कई सोसायटियां फर्जी हैं।
लेखक के बारे में
img
Bhasha
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
द्वारका, सोसायटी, फ्लैट, ड्रा, Dwarka, Society, Draw
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com