विज्ञापन
This Article is From Jul 09, 2015

शराब पीने का विरोध करने पर महिला का मुंह खौलती कड़ाही में डाला, दो गिरफ्तार

Also Read in
शराब पीने का विरोध करने पर महिला का मुंह खौलती कड़ाही में डाला, दो गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर के थाना टीपी नगर क्षेत्र में एक महिला को जिंदा जलाने का प्रयास किया गया। महिला को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की वजह महिला द्वारा अपने पति को शराब पीने का विरोध करना है।

पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश के अनुसार, घटना के संबंध में महिला के पति समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। महिला का नाम संतोष (40) है। घटना गुरुवार को उस समय हुई, जब महिला घर की रसोई में खाना बना रही थी।

आरोप है कि इस दौरान महिला का पति विजयपाल उसके दोस्तों कृष्णपाल जो हापुड़ पुलिस लाइन में हेड कांस्टेबल है और रोडवेज परिचालक अशोक ने रसोई में काम कर रही संतोष को पकड़कर उसका मुंह गैस के ऊपर रखी गर्म तेल की कड़ाही में डाल दिया। गर्म तेल से संतोष का चेहरा बुरी तरह जल गया।

पुलिस ने घटना के संबंध में महिला के पुत्र की तहरीर पर उसके पति विजयपाल और कृष्णपाल को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीसरे अभियुक्त अशोक की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

पुलिस अधीक्षक के अनुसार, घटना से पहले संतोष की अपने पति और उसके दोस्तों से शराब पीने को लेकर झगड़ा हुआ था। इसी से नाराज होकर आरोपियों ने इस घटना को अंजाम दिया।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
मेरठ, शराब पीने का विरोध, महिला पर अत्याचार, शराब की विरोध, Meerut, Woman's Face In Boiling Pan, UP Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com