विज्ञापन
This Article is From Jul 27, 2020

बारिश से बदहाल हुई दिल्ली का VIDEO देख नाराज हुए कुमार विश्वास, कहा- झूठे आरोप मत लगाओ...

भारी बारिश के बाद दिल्ली के ज्यादातर इलाके जल जमाव की स्थिति का सामना कर रहे हैं. ऐसे में कुमार विश्वास (Kumar Vishvas) ने अपने अंदाज में अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पर निशाना साधा है.

बारिश से बदहाल हुई दिल्ली का VIDEO देख नाराज हुए कुमार विश्वास, कहा- झूठे आरोप मत लगाओ...
Kumar Vishvas ने ट्विटर के जरिए साधा निशाना
नई दिल्ली:

दिल्ली में हुई बारिश (Delhi Rain) ने राजधानी की बदहाली की तस्वीरों को बाहर लाकर रख दिया है, भारी बारिश के बाद दिल्ली के ज्यादातर इलाके जल जमाव की स्थिति का सामना कर रहे हैं. ऐसे में कुमार विश्वास (Kumar Vishvas) ने अपने अंदाज में अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पर निशाना साधा है. उन्होंने एक यूजर द्वारा किए गए ट्वीट पर जवाब देते हुए कहा कटाक्ष किया. कुमार विश्वास (Kumar Visvas) ने कहा कि झूठे आरोप न लगाओ लंदन नहीं तो वेनिस बना ही दिया है न. एक दो साल में लंदन भी बना देंगे. यह वीडियो कहां का है इसकी पुष्टि नहीं हुई है लेकिन वीडियो के बैकग्राउंड में अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की आवाज सुनाई दे रही है. जिसके आधार पर इसे नई दिल्ली का वीडियो माना जा रहा है.

READ ALSO: बारिश से बदहाल हुई दिल्ली का VIDEO देख नाराज हुए कुमार विश्वास, कहा- झूठे आरोप मत लगाओ...

बता दें कि दिल्ली के कुछ हिस्सों में बारिश के चलते लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.साथ ही हादसों की जानकारियां भी सामने आ रही हैं. दक्षिण पश्चिम दिल्ली के पालम विहार इलाके में पड़ोस के मकान की दीवार ढहने से एक महिला और उसके सात महीने के बेटे की मौत हो गई वहीं पिछले हफ्ते मिंटो रोड पर एक ऑटो ड्राइवर की पानी में डूबने से मौत हो गई थी.

READ ALSO: LG ने पलटा केजरीवाल सरकार का फैसला तो कुमार विश्वास ने की तारीफ, बोले- कश्मीर से कन्याकुमारी तक पूरा भारत एक लेकिन...

गौरतलब है कि दिल्ली एनसीआर में रविवार को भी हल्की बारिश हुई. मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में सोमवार तक छिटपुट बारिश जारी रहेगी. मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली NCR में सोमवार तक छिटपुट स्थानों पर बारिश जारी रहेगी. इसके बाद, मंगलवार और बुधवार को दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर-पश्चिम भारत में व्यापक स्तर पर बारिश होने की संभावना है. 

Video: दिल्ली में झमाझम बारिश से जल जमाव

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kumar Vishvas, Kumar Vishwas, Delhi Rain, Kumar Vishwas On Delhi Water Logging
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com