- सीमापुरी इलाके के 100 घरों से होगी योजना शुरू
- मंत्री इमरान हुसैन ने इन घरों को चिह्नित करने का दिया निर्देश
- बाद में नई दिल्ली और बल्लीमारान में भी लागू की जाएगी
दिल्ली में 25 मार्च से राशन की डोर स्टेप डिलीवरी की शुरुआत होगी. इसके अंतर्गत मुख्यमंत्री घर-घर राशन योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को घर पर ही राशन पहुंचाया जाएगा. सीमापुरी इलाके के 100 घरों में राशन की डोर स्टेप डिलीवरी से योजना को लांच किया जाएगा, इसके बाद 1 अप्रैल से नई दिल्ली और बल्लीमारान इलाकों में भी राशन की डोर स्टेप डिलीवरी शुरू की जाएगी. खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन ने विभाग के अधिकारियों से दिल्ली स्टेट सिविल सप्लाई कारपोरेशन लिमिटेड और दिल्ली स्टेट कंज्यूमर कोऑपरेटिव स्टोर लिमिटेड को सीमापुरी सर्कल में 100 घरों को चिह्नित करने का निर्देश दिया है. आदेश में संबंधित विभाग और एजेंसियों को कहा गया है कि लाभार्थियों को मिलने वाले राशन की मात्रा, उनका पता और फोन नंबर आदि भी सुनिश्चित कर लिया जाए ताकि इनके घर पर राशन पहुंचाने में कोई दिक्कत न हो.
कच्चे पानी की सप्लाई में कटौती के मुद्दे पर हरियाणा के खिलाफ SC पहुंचा दिल्ली जल बोर्ड
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
गौरतलब है कि केजरीवाल सरकार की कैबिनेट ने मार्च 2018 में राशन की डोरस्टेप डिलीवरी के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी. दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कैबिनेट की फैसले की जानकारी देते हुए बताया था कि 'इस व्यवस्था के तहत गेहूं, आटा और चावल पैकेट में बंद करके घर पहुंचेगा. मिलावट का चक्कर खत्म होगा. दुकान खुलने या न खुलने का चक्कर खत्म होगा. राशन की डिलीवरी कब करनी है इसके लिए डिलीवरी वाला फ़ोन करके पूछेगा. इससे काफी राहत मिलेगी.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं