- हाथरस की घटना को लेकर देशभर में हो रहे प्रदर्शन
- राजभवन जाने के प्रयास के दौरान हिरासत में लिया गया
- युवती के साथ कथित तौर पर गैंगरेप के बाद किया गया था हमला
हाथरस मामले (Hathras Case) को लेकर देशभर में लोगों में आक्रोश है और इसे लेकर प्रदर्शन हो रहे हैं. तमिलनाडु के चेन्नई में हाथरस मामले को लेकर प्रदर्शन के दौरान डीएमके नेता कनिमोई (DMK leader Kanimozhi) और अन्य को हिरासत में लिया गया. कनिमोई और अन्य लोग को उस समय हिरासत में लिया गया जब वे राज्यपाल के आधिकारिक निवास, राजभवन की ओर जाने का प्रयास कर रहे थे.
तमिलनाडु की प्रमुख पार्टी डीएमके ने हाथरस मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस की निगरानी में कराए जाने की मांग की है. गौरतलब है कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ मामले की जांच सीबीआई से कराने की अनुशंसा कर चुके हैं. इसके साथ ही डीएमके ने कहा है कि गांधी परिवार के सदस्यों राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ अपमाजनक व्यवहार के लिए यूपी सरकार को माफी मांगनी चाहिए. गौरतलब है कि राहुल और प्रियंका जब पीडि़त के परिवार से मिलने के लिए हाथरस जा रहे थे तो पुलिस ने उन्हें धक्का दिया और उनके साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया.इस धक्का मुक्की के दौरान राहुल गांधी के गिरने की तस्वीर भी सामने आई थीं.
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV WORLD SUMMIT : जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
गौरतलब है कि यूपी के हाथरस जिले के एक गांव में 20 साल की दलित युवती के साथ कथित तौर पर गैंगरेप के बाद हमला किया गया था. हैवानियत की हदें पार करने वाली यह घटना यूपी के हाथरस में 14 सितंबर को हुई थी.बाद में इस युवती की दिल्ली के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी. युवती की मौत के बाद पुलिस ने जबरन रात 2 बजे उसका दाह संस्कार करा दिया, इस दौरान पीड़िता के परिवार को बंद रखा गया था.
हाथरस गैंगरेप पर बवाल, SP कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं