राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) ने नया चुनावी दांव चला है. आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने अगले महीने पांच राज्यों में शुरू होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए अपना डिजिटल अभियान 'एक मौका केजरीवाल को' शुरू करते हुए दिल्लीवासियों से अपील की है कि वो आप सरकार द्वारा किए गए कार्यों का सोशल मीडिया पर प्रचार करें.
उन्होंने दिल्लीवासियों से कहा, "दिल्ली सरकार के अच्छे कामों पर वीडियो बनाकर ट्विटर, इंस्टाग्राम फेसबुक पर अपलोड करें और लोगों को बताएं कि आपको इससे कैसे फायदा हुआ? इसके साथ ही इन राज्यों में जो आपके परिचित हैं, उन्हें व्हाट्सएप्प के जरिए अपील करें कि एक मौका केजरीवाल को दें." केजरीवाल ने कहा, "50 दिल्लीवासी जिनके वीडियो वायरल होंगे, उन्हें चुनाव के बाद डिनर पर आमंत्रित किया जाएगा."
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
केजरीवाल ने कहा कि उनकी सरकार ने दिल्ली में मुफ्त बिजली और पानी उपलब्ध कराने जैसे कई अच्छे काम किए हैं. उन्होंने कहा, "संयुक्त राष्ट्र के लोग दिल्ली में चल रहे मोहल्ला क्लीनिक को देखने आए थे. अमेरिकी राष्ट्रपति की पत्नी ने यहां के स्कूलों का दौरा किया. दिल्ली को अब 24 घंटे बिजली मिल रही है. यह सब इसलिए संभव हुआ क्योंकि दिल्ली के लोगों ने हमें मौका दिया."
केजरीवाल ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से भी इस तरह के वीडियो साझा करने और उन्हें विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल करने की अपील की. उन्होंने कहा, "चुनावों के बाद मैं 50 दिल्लीवासियों के साथ डिनर करूंगा जिनके वीडियो वायरल होंगे."
अरविंद केजरीवाल की पार्टी पंजाब (जहां यह दूसरी सबसे बड़ी पार्टी है), उत्तर प्रदेश, गोवा और उत्तराखंड में अपना विस्तार करना चाहती है. पंजाब में आम आदमी पार्टी सत्तारूढ़ कांग्रेस के खिलाफ मुख्य दावेदारों में से एक है. पार्टी ने धूरी निर्वाचन क्षेत्र से अपने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान को मैदान में उतारा है.
आप उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधान सभा सीटों पर भी चुनाव लड़ रही है, जहां 10 फरवरी से सात चरणों में चुनाव होने हैं. इसके अलावा आप ने समुद्र तटीय राज्य गोवा में अपने चुनावी अभियान में भ्रष्टाचार और बेरोजगारी को प्रमुख मुद्दा बनाया है. वहां भी आप ने सभी 40 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है. उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी सेवानिवृत्त कर्नल अजय कोठियाल के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं