विज्ञापन
This Article is From Jul 18, 2011

काले झंडे से गुस्साए दिग्विजय ने मारा थप्पड़!

भाजयुमो कार्यकर्ताओं द्वारा काले झंडे दिखाने से तमतमाए दिग्विजय सिंह ने एक भाजपा कार्यकर्ता को थप्पड़ रसीद कर दिया है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
उज्जैन: कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह के उज्जैन आगमन पर रविवार को वबाल मच गया। भाजयुमो कार्यकर्ताओं द्वारा दो स्थानों पर काले झंडे दिखाने के दौरान दिग्विजय सिंह तमतमा गए और गाड़ी से उतर युवा मोर्चा सदस्यों की ओर लपक पड़े। उनके साथ सांसद प्रेमचंद गुड्डू भी थे। खबर लगते ही कांग्रेसी भी लाठियां लेकर पहुंचे और काले झंडे दिखाने वालों से भिड़ गए। दो स्थानों पर झड़पों में चार लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार सुबह साढ़े 10 बजे दिग्विजिय सिंह, उज्जैन स्थित भगवान महाकालेश्वर के दर्शन पश्चात बालयोगी उमेशनाथजी महाराज के तिलकेश्वर स्थित आश्रम जा रहे थे। इस दौरान जूना सोमवारिया में भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने उन्हें काले झंडे दिखाए। यहां सिंह वाहन से नीचे उतरकर प्रदर्शनकारियों के पीछे दौड़ पड़े। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ झड़प में भाजयुमो के चार कार्यकर्ता घायल हो गए। दोपहर 3 बजे एमआईटी के आयोजन के लिए जाते समय नागझिरी में भी कुछ लोगों ने काले झंडे दिखाए। यहां पर भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शकारियों को दौड़ाया। दिग्विजय सिंह के विरोध में वहां पर तोड़फोड़ मचा दी। सिंह को काले झंडों से बचाने के लिए प्रशासन ने उनके काफिले का रास्ता भी बदला। वहीं, भाजपा नगर अध्यक्ष अनिल जैन के नेतृत्व में दोपहर में पुलिस अधीक्षक के नाम सीएसपी को ज्ञापन देते हुए दिग्विजय सिंह और उनके साथ चल रहे लोगों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग की गई है। एक भाजपा कार्यकर्ता ने सिंह पर थप्पड़ मारने का आरोप लगाया है। इधर कांग्रेस नेता भी मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी में हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
दिग्विजय सिंह, भाजपा, थप्पड़, कार्यकर्ता, Digvijay Singh, Slapped, BJP, Worker
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com