- दिग्विजय सिंह ने बीजेपी पर साधा निशाना
- पाकिस्तान की ऐजेंसी आईएसआई से पैसे लेने का लगाया आरोप
- दिग्विजय सिंह ने बजरंग दल पर भी लगाया आरोप
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी और बजरंग दल पर आरोप लगाया है कि ये आईएसआई से पैसा लेते हैं. न्यूज एजेंसी एएनआई ने दिग्विजय सिंह का एक वीडियो जारी किया है, जिसमें वह कहते हैं, 'बजरंग और भाजपा वाले आईएसआई से पैसा ले रहे हैं. इस पर थोड़ा ध्यान दीजिए. एक बात और कि पाकिस्तान के आईएसआई की जासूसी मुस्लिम से ज्यादा गैर मुस्लिम कर रहे हैं.' बता दें, दिग्विजय सिंह शनिवार को कहा कि सरकार मान रही है कि देश की अर्थव्यवस्था की हालत खराब हो रही है लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी फिट इंडिया की चिंता कर रहे हैं.
#WATCH MP: Congress leader Digvijaya Singh says, "Bajrang Dal, Bharatiya Janata Party (BJP) are taking money from ISI (Inter-Services Intelligence). Attention should be paid to this. Non-Muslims are spying for Pakistan's ISI more than Muslims. This should be understood." (31.08) pic.twitter.com/NPxltpaRZA
— ANI (@ANI) September 1, 2019
-
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह
देश की अर्थव्यवस्था खराब हो रही है और सरकार भी कह रही है कि देश की जीडीपी गिर रही है. हालत ऐसे हैं कि रिजर्व बैंक से रुपये लेने पड़ रहे हैं लेकिन प्रधानमंत्री मोदी को फिट इंडिया की चिंता है. उन्होंने कहा कि फिट इंडिया होना चाहिए, लेकिन यहां कुपोषण है, गरीबी, मंहगाई, अर्थव्यवस्था और बेरोजगारी का हल चाहिए.वहीं, मध्यप्रदेश में कांग्रेस अध्यक्ष तय करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जिस दिन सोनिया जी तय करेंगी, उस दिन कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष तय हो जायेगा. अभी तो पोस्ट खाली नहीं है, कमलनाथ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष हैं.
गौरतलब है कि यह कोई पहला मौका नहीं है जब दिग्विजय सिंह ने पीएम मोदी पर निशाना साधा हो. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित किए जाने पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा था कि पाकिस्तान को दाऊद इब्राहिम, मसूद अजहर और हाफिज सईद को भारत को सौंपना चाहिए. उन्होंने कहा था कि यदिपाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान भारतीए पीएम से दोस्ती जता रहे हैं तो उन्हें यह करना चाहिए.
भोपाल सीट पर लोकसभा चुनाव लड़ रहे पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने मसूद अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित किए जाने पर कहा था कि 'सिर्फ घोषणा से क्या होता है, जब पाकिस्तान के पीएम, पीएम मोदी जी के साथ दोस्ती जता रहे हैं तो दाऊद इब्राहिम, मसूद अजहर और हाफिज सईद को तत्काल भारत को सौंप देना चाहिए.'
वोटरों को लुभाने के लिए 'हिन्दुत्व कार्ड ' के बाद अब इसका सहारा ले रही हैं साध्वी प्रज्ञा
दिग्विजय सिंह की पार्टी कांग्रेस ने जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित करने के संयुक्त राष्ट्र के कदम का स्वागत किया था. हालांकि कांग्रेस ने यूएन की रिपोर्ट में पुलवामा और जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधि में अजहर की भूमिका का जिक्र नहीं होने पर निराशा भी जाहिर की थी. कांग्रेस ने कहा था कि उन्हें मोदी सरकार से उम्मीद थी कि वह चीन के साथ इस मामले में तेज गति से काम करेंगे क्योंकि ऐसा होता तो पुलवामा जैसे आतंकी हमलों को रोका जा सकता था और कई जानें बच सकती थी. मोदी सरकार को अब अजहर के सिर पर इनाम की घोषणा के लिए आगे बढ़ना चाहिए जैसा कि यूपीए सरकार ने मुंबई आतंकी हमले के साजिशकर्ता हाफिज सईद के साथ किया था.
मसूद का वैश्विक आतंकी घोषित होना पीएम मोदी की कूटनीतिक जीत : राजनाथ सिंह
कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने एक बयान में कहा कि ‘देर से ही सही' अजहर को संयुक्त राष्ट्र द्वारा वैश्विक आतंकवादी घोषित करना एक स्वागत योग्य कदम है और भारत आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई को लेकर कृतसंकल्प है और पूरा देश इस खतरे से निपटने के लिए एकजुट है. सुरेजवाला ने कहा था कि अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों को अब मसूद अजहर की संपत्तियों और वित्तपोषण को अपने कब्जे में कर लेना चाहिए. कांग्रेस ने मांग की कि मोदी सरकार को जैश-ए-मोहम्मद पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के लिए काम करना चाहिेए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि जैश के अन्य आतंकवादियों को भी इसी तरह काली सूची में डाला जाए.
VIDEO : मसूद अजहर ग्लोबल आतंकवादी घोषित हुआ
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं