विज्ञापन
This Article is From Aug 15, 2011

अन्ना के साथी ठीक लोग नहीं : दिग्विजय

भोपाल: कांग्रेस के शीर्ष नेता भले ही अन्ना हजारे पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहे हों लेकिन कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह उन्हें भला आदमी मानते हैं। दिग्विजय सिंह का कहना है कि सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे भले ही बहुत नेक आदमी हैं मगर यह बात उनके साथियों के बारे में नहीं कही जा सकती है। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि उन्हें यह कहने में जरा भी हिचकिचाहट नहीं है कि अन्ना एक बहुत ही अच्छे व्यक्ति हैं लेकिन यही बात उनके साथियों किरण बेदी और अरविन्द केजरीवाल के बारे में किसी हालत में नहीं कही जा सकती है। सिंह ने आरोप लगाया कि किरण बेदी ने अपने गैर सरकारी संगठन के लिए लेहमन बंधुओं से ढ़ाई करोड़ रुपये लिए थे। इसी तरह केजरीवाल ने भी उद्योगपति जिंदल से काफी बड़ी रकम ली थी। उन्होंने कहा कि यह सब बातें उन लोगों का असली चेहरा उजागर करती है जो सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार के मुद्दे पर लड़ाई लड़ रहे है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
जम्मू कश्मीर चुनाव को लेकर महिलाओं में कैसा उत्‍साह... जानें किस पार्टी के उम्‍मीदवार सबसे ज्‍यादा अमीर?
अन्ना के साथी ठीक लोग नहीं : दिग्विजय
महाराष्ट्र : एमएसआरटीसी की हड़ताल से यात्री परेशान, 96 बस डिपो पूरी तरह से बंद
Next Article
महाराष्ट्र : एमएसआरटीसी की हड़ताल से यात्री परेशान, 96 बस डिपो पूरी तरह से बंद
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com