नई दिल्ली:
केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देश के गणमान्य नागरिकों को सम्मानित करने के लिए पद्म पुरस्कारों की सूची जारी की, जिसके अनुसार दिवंगत उद्योगपति धीरूभाई अंबानी को मरणोपरांत देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मविभूषण से सम्मानित किया गया है।
नरेंद्र मोदी सरकार ने इस वर्ष रिलायंस इंडस्ट्रीज़ समूह के संस्थापक धीरूभाई सहित कुल 10 हस्तियों को देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मविभूषण से नवाज़े जाने की घोषणा की है, जिनमें दक्षिण भारत के सुपरस्टार अभिनेता रजनीकांत, 'आर्ट ऑफ लिविंग' के संस्थापक आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर, मीडिया कारोबारी रामोजी राव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल जगमोहन, रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के पूर्व प्रमुख वीके आत्रे, कैंसर विशेषज्ञ और अडयार कैंसर संस्थान के प्रमुख डॉ वी शांता, जानी-मानी भरतनाट्यम एवं कुचिपुड़ी नृत्यांगना यामिनी कृष्णमूर्ति, शास्त्रीय गायिका गिरिजा देवी और भारतीय-अमेरिकी अर्थशास्त्री अविनाश दीक्षित भी शामिल हैं।
बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल, टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्ज़ा, बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर, बॉलीवुड पार्श्वगायक उदित नारायण तथा पूर्व नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) विनोद राय को देश का तीसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मभूषण दिए जाने का ऐलान हुआ है। पद्मभूषण से सम्मानित होने वाली हस्तियों में मीडिया घराने बैनेट कोलमैन एंड कंपनी की अध्यक्ष इंदु जैन, आध्यात्मिक गुरु दिवंगत स्वामी दयानंद सरस्वती एवं स्वामी तेजोमयानंद, भारत में अमेरिका के राजदूत रहे रॉबर्ट ब्लैकविल, उद्योगपति पलोनजी शपूरजी मिस्त्री, मारुति सुजुकी के अध्यक्ष आरसी भार्गव, प्रख्यात वास्तुकार हफीज कॉन्ट्रैक्टर, जानेमाने मूर्तिकार राम वी. सुतार, मणिपुरी रंगमंच कलाकार हाइसनेम कन्हैयालाल, हिन्दी एवं तेलुगू लेखक यारालगड्डा लक्ष्मी प्रसाद, संस्कृत विद्वान एनएस रामानुज ताताचार्य, पंजाबी पत्रकार बरजिंदर सिंह हमदर्द, गैस्ट्रो-एनटेरोलॉजिस्ट डी. नागेश्वर रेड्डी और वैज्ञानिक एवी रामाराव भी शामिल हैं।
देश के चौथे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्मश्री को पाने वाले लोगों में बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन, प्रियंका चोपड़ा, फिल्मकार मधुर भंडारकर तथा मुंबई आतंकवादी हमले के मुकदमे में सरकारी वकील रहे उज्ज्वल निकम शामिल हैं। दिवंगत अभिनेता सईद जाफरी, मास्टरकार्ड के सीईओ अजयपाल सिंह बग्गा, तीरंदाज दीपिका कुमारी, भरतनाट्यम नृत्यांगना प्रतिभा प्रह्लाद, गुजराती लोक संगीतज्ञ भीखूदन गढ़वी, गोवा के संगीतकार तुलसीदास बोरकर और वैज्ञानिक ओंकार नाथ श्रीवास्तव भी पद्मश्री से नवाज़े जा रही हस्तियों में शामिल हैं।
पद्म पुरस्कार से नवाजी गई हस्तियों की सूची
(इनपुट एजेंसियों से भी)

| पद्म विभूषण | ||||
| क्रम संख्या | नाम | क्षेत्र | राज्य | |
| 1. | सुश्री यामिनी कृष्णमूर्ति | कला- शास्त्रीय नृत्य | दिल्ली | |
| 2. | श्री रजनीकांत | कला- सिनेमा | तमिलनाडु | |
| 3. | श्रीमती गिरिजा देवी | कला- शास्त्रीय गायन | पश्चिम बंगाल | |
| 4. | श्री रामोजी राव | साहित्य एवं शिक्षा- पत्रकारिता | आंध्र प्रदेश | |
| 5. | डॉ विश्वनाथन शांता | मेडिसिन- ऑनकोलॉजी | तमिलनाडु | |
| 6. | श्री श्री रविशंकर | अन्य- अध्यात्म | कर्नाटक | |
| 7. | श्री जगमोहन | लोक मामले | दिल्ली | |
| 8. | डॉ वासुदेव कलकुंते आत्रे | विज्ञान इंजीनियरिंग | कर्नाटक | |
| 9. | श्री अविनाश दीक्षित (विदेशी) | साहित्य एवं शिक्षा | अमेरिका | |
| 10. | स्वर्गीय श्री धीरू भाई अंबानी(मरणोपरांत) | व्यापार तथा उद्योग | महाराष्ट्र | |
| पद्म भूषण | ||||
| क्रम संख्या | नाम | क्षेत्र | राज्य | |
| 11. | श्री अनुपम खेर | कला-सिनेमा | महाराष्ट्र | |
| 12. | श्री उदित नारायण झा | कला-पार्श्व गायन | महाराष्ट्र | |
| 13. | श्री राम वी सुतार | कला- मूर्तिकला | उत्तर प्रदेश | |
| 14. | श्री हिसनाम कन्हाईलाल | कला- थियेटर | मणिपुर | |
| 15. | श्री विनोद राय | सिविल सेवा | केरल | |
| 16. | डॉ यार्लगद्द लक्ष्मी प्रसाद | साहित्य तथा शिक्षा | आंध्र प्रदेश | |
| 17. | प्रोफेसर एन एस रामानुज ततआचार्य | साहित्य तथा शिक्षा | महाराष्ट्र | |
| 18. | डॉ बरजिंदर सिंह हमदर्द | साहित्य तथा शिक्षा-पत्रकारिता | पंजाब | |
| 19. | प्रोफेसर डी नागेश्वर रेड्डी | मेडिसिन- गैस्ट्रोइंट्रोलाजी | तेंलगाना | |
| 20. | स्वामी तेजोमायानंद | अन्य -अध्यात्म | महाराष्ट्र | |
| 21. | श्री हाफिज कंट्रैक्टर | अन्य-कृषि | महाराष्ट्र | |
| 22. | श्री रवीन्द्र चंद्र भार्गव | लोक मामले | उत्तर प्रदेश | |
| 23. | डॉ वेंकट रामाराव अल्ला | विज्ञान तथा इंजीनियरिंग | आंध्र प्रदेश | |
| 24. | सुश्री साइना नेहवाल | खेल-बैडमिंटन | तेंलगाना | |
| 25. | सुश्री सानिया मिर्जा | खेल-टेनिस | तेंलगाना | |
| 26. | सुश्री इंदु जैन | व्यापार तथा उद्योग | दिल्ली | |
| 27. | स्वर्गीय स्वामी दयानंद सरस्वती(मरणोपरांत) | अन्य- अध्यात्म | उत्तराखंड | |
| 28. | श्री राबर्ट ब्लैकविल (विदेशी) | लोक मामले | अमेरिका | |
| 29. | श्री पलोनजी शपूरजी मिस्त्री(एनआरआई /पीआईओ) | व्यापार तथा उद्योग | आयरलैंड | |
| पद्मश्री | ||||
| क्रम संख्या | नाम | क्षेत्र | राज्य | |
| 30. | श्रीमती प्रतिभा प्रहलाद | कला-शास्त्रीय नृत्य | दिल्ली | |
| 31. | श्री भीखुदन गड़वी | कला-लोक संगीत | गुजरात | |
| 32. | श्री श्रीभाष चंद्र सुपाकर | कला-वस्त्र डिजायनिंग | उत्तर प्रदेश | |
| 33. | श्री अजय देवगन | कला-सिनेमा | महाराष्ट्र | |
| 34. | सुश्री प्रियंका चोपड़ा | कला-सिनेमा | महाराष्ट्र | |
| 35. | पं. तुलसीदास बोरकर | कला- शास्त्रीय संगीत | गोवा | |
| 36. | डॉ सोमा घोष | कला- शास्त्रीय गायन | उत्तर प्रदेश | |
| 37. | श्री नील माधब पंडा | कला- फिल्म निर्देशन तथा निर्माण | दिल्ली | |
| 38. | श्री एस एस राजामौली | कला- फिल्म निर्देशन तथा निर्माण | कर्नाटक | |
| 39. | श्री मधुर भंडारकर | कला- फिल्म निर्देशन तथा निर्माण | महाराष्ट्र | |
| 40. | प्रोफेसर एम वेंकटेश कुमार | कला- लोक कलाकार | कर्नाटक | |
| 41. | सुश्री गुलाबी सपेरा | कला- लोक नृत्य | राजस्थान | |
| 42. | श्रीमती ममता चंद्राकर | कला- लोक संगीत | छत्तीसगढ़ | |
| 43. | सुश्री मालिनी अवस्थी | कला- लोक संगीत | उत्तर प्रदेश | |
| 44. | श्री जय प्रकाश लेखीवाल | कला-मैनियेचर पेंटिंग | दिल्ली | |
| 45. | श्री के लक्ष्मा गौड़ | कला- पेंटिंग | तेलंगाना | |
| 46. | श्री भालचंद्र दत्तात्रेय मोंधे | कला- फोटोग्राफी | मध्य प्रदेश | |
| 47. | श्री नरेश चंद्र लाल | कला- थियेटर एवं सिनेमा | अंडमान तथा निकोबार | |
| 48. | श्री धीरेंद्र नाथ बेजबरुआ | साहित्य और शिक्षा | असम | |
| 49. | श्री प्रहलाद चंद्र तासा | साहित्य और शिक्षा | असम | |
| 50. | डॉ रवींद्र नागर | साहित्य और शिक्षा | दिल्ली | |
| 51. | श्री दयाभाई शास्त्री | साहित्य और शिक्षा | गुजरात | |
| 52. | डॉ संतेषीवरा भीरप्पा | साहित्य और शिक्षा | कर्नाटक | |
| 53. | श्री हलदर नाग | साहित्य और शिक्षा | ओडिशा | |
| 54. | श्रा कामेश्वरम ब्रह्मा | साहित्य और शिक्षा-पत्रकारिता | असम | |
| 55. | प्रोफेसर पुष्पेश पंत | साहित्य और शिक्षा-पत्रकारिता | दिल्ली | |
| 56. | श्री जवाहरलाल कौल | साहित्य और शिक्षा-पत्रकारिता | जम्मू तथा कश्मीर | |
| 57. | श्री अशोक मलिक | साहित्य और शिक्षा | दिल्ली | |
| 58. | डॉ मन्नम गोपी चंद | मेडिसिन- कार्डियो थोरारिस सर्जरी | तेलंगाना | |
| 59. | प्रोफेसर रवि कांत | मेडिसिन-सर्जरी | उत्तर प्रदेश | |
| 60. | प्रोफेसर राम हर्ष सिंह | मेडिसिन- आयुर्वेद | उत्तर प्रदेश | |
| 61. | प्रोफेसर शिव नारायण कुरील | मेडिसिन- पीडियाट्रिक सर्जरी | उत्तर प्रदेश | |
| 62. | डॉ सब्य साची सरकार | मेडिसिन-रेडियोलॉजी | उत्तर प्रदेश | |
| 63. | डॉ अल्ला गोपाल कृष्ण गोखले | मेडिसिन- कार्डियक सर्जरी | आंध्र प्रदेश | |
| 64. | प्रोफेसर टी के लाहिरी | मेडिसिन- कार्डियो थोरारिस सर्जरी | उत्तर प्रदेश | |
| 65. | डॉ प्रवीण चंद्र | मेडिसिन- कार्डियोलॉजी | दिल्ली | |
| 66. | प्रोफेसर(डॉ.) दलजीत सिंह गंभीर | मेडिसिन- कार्डियोलॉजी | उत्तर प्रदेश | |
| 67. | डॉ चंद्र शेखर शेषाद्री थोगुलुवा | मेडिसिन- गैसट्रोइंट्रोलॉजी | तमिलनाडु | |
| 68. | डॉ श्रीमती अनिल कुमारी मल्होत्रा | मेडिसिन-होमयोपैथी | दिल्ली | |
| 69. | प्रोफेसर एम वी पद्म श्रीवास्तव | मेडिसिन- न्यूरोलॉजी | दिल्ली | |
| 70. | डॉ. सुधार वी शाह | मेडिसिन- न्यूरोलॉजी | गुजरात | |
| 71. | डॉ. एम एम जोशी | मेडिसिन-ऑप्थैलमोलॉजी | कर्नाटक | |
| 72. | प्रोफेसर (डॉ.) जॉन इबनेजर | मेडिसिन- आर्थोपेडिक सर्जरी | कर्नाटक | |
| 73. | डॉ. नयुद्दमा यार्लगद्द | मेडिसिन- पीडियाट्रिक सर्जरी | आंध्र प्रदेश | |
| 74. | श्री साइमन ओरांव | अन्य-पर्यावरण संरक्षण | झारखंड | |
| 75. | श्री इम्तियाज कुरेशी | अन्य- पाक कला | दिल्ली | |
| 76. | श्री पीयूष पांडे | अन्य-विज्ञापनतथा संचार | महाराष्ट्र | |
| 77. | श्री सुभाष पालेकर | अन्य-कृषि | महाराष्ट्र | |
| 78. | श्री रवींद्र कुमार सिंन्हा | अन्य-वन्यजीव संरक्षण | बिहार | |
| 79. | डॉ एच आर नागेंद्र | अन्य- योग | कर्नाटक | |
| 80. | श्री एम सी मेहता | लोक मामले | दिल्ली | |
| 81. | श्री एम एन कृष्ण मणि | लोक मामले | दिल्ली | |
| 82. | श्री उज्जवल निकम | लोक मामले | महाराष्ट्र | |
| 83. | श्री तोखेहो सेमा | लोक मामले | नगालैंड | |
| 84. | डॉ सतीश कुमार | विज्ञान तथा इंजीनियरिंग | दिल्ली | |
| 85. | डॉ. मिलस्वामी अन्नादुरई | विज्ञान तथा इंजीनियरिंग | कर्नाटक | |
| 86. | प्रोफेसर दीपांकर चटर्जी | विज्ञान तथा इंजीनियरिंग | कर्नाटक | |
| 87. | प्रोफेसर(डॉ.) गणपित दादासाहेब यादव | विज्ञान तथा इंजीनियरिंग | महाराष्ट्र | |
| 88. | श्रीमती(प्रोफेसर) वीणा टंडन | विज्ञान तथा इंजीनियरिंग | मेघालय | |
| 89. | श्री ओंकार नाथ श्रीवास्तव | विज्ञान तथा इंजीनियरिंग | उत्तर प्रदेश | |
| 90. | सुश्री सुनीता कृष्णन | सामाजिक कार्य | आंध्र प्रदेश | |
| 91. | श्री अजय कुनार दत्ता | सामाजिक कार्य | असम | |
| 92. | श्री एम पंडित दासा | सामाजिक कार्य | कर्नाटक | |
| 93. | श्री पी पी गोपीनाथन नायर | सामाजिक कार्य | केरल | |
| 94. | श्रीमती मेडेलिन डी ब्लिक | सामाजिक कार्य | पुड्डुचेरी | |
| 95. | श्री श्रीनिवासन दमल कंदलाई | सामाजिक कार्य | तमिलनाडु | |
| 96. | श्री सुधाकर ओल्वे | सामाजिक कार्य | महाराष्ट्र | |
| 97. | डॉ टीवी नारायण | सामाजिक कार्य | तेलंगाना | |
| 98. | श्री अरुणाचलम मुरुगंथम | सामाजिक कार्य | तमिलनाडु | |
| 99. | सुश्री दीपिका कुमारी | खेल-तीरंदाजी | झारखंड | |
| 100. | श्री सुशील दोषी | खेल-कमेंट्री | मध्य प्रदेश | |
| 101. | श्री महेश शर्मा | व्यापार तथा उद्योग | दिल्ली | |
| 102. | श्री सौरभ श्रीवास्तव | व्यापार तथा उद्योग | दिल्ली | |
| 103. | श्री दिलीप संघवी | व्यापार तथा उद्योग | महाराष्ट्र | |
| 104. | डॉ. केकी होरमुसजी घरदा | व्यापार तथा उद्योग | महाराष्ट्र | |
| 105. | स्वर्गीय श्री प्रकास चंद सुराणा(मरणोपरांत) | कला- शास्त्रीय संगीत | राजस्थान | |
| 106. | स्वर्गीय श्री सईद जाफरी (एनआरआई/पीआईओ/ मरणोपरांत) | कला- सिनेमा | यूके | |
| 107. | श्री माइकल पोस्टेल (विदेशी) | कला-पुरातत्व | फ्रांस | |
| 108. | श्री सलमान अमीन सल खान (एनआरआई/पीआईओ) | साहित्य तथा शिक्षा | अमेरिका | |
| 109. | श्रीमती हुई लैन झांग(विदेशी) | अन्य-योग | चीन | |
| 110. | श्री प्रेद्रग के निकिक (विदेशी) | अन्य-योग | सर्बिया | |
| 111. | डॉ. सुंदर आदित्य मेनन (एनआरआई/पीआईओ) | सामाजिक कार्य | यूएई | |
| 112. | श्री अजयपाल सिंह बंगा (एनआरआई/पीआईओ) | व्यापार तथा उद्योग | अमेरिका |
(इनपुट एजेंसियों से भी)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
पद्म सम्मान, Padma Awards 2016, धीरूभाई अंबानी, रजनीकांत, सायना नेहवाल, सानिया मिर्ज़ा, अनुपम खेर, उदित नारायण, विनोद राय, श्री श्री रविशंकर, रामोजी राव, Dheerubhai Ambani, Rajnikant, Saina Nehwal, Sania Mirza, Sri Sri Ravi Shankar, Vinod Rai