विज्ञापन
This Article is From Aug 27, 2019

...अब अरुण जेटली स्टेडियम के नाम से जाना जाएगा दिल्ली का फिरोजशाह कोटला मैदान

दिल्ली का फिरोजशाह कोटला क्रिकेट स्टेडियम (Feroz Shah Kotla Stadium) का नाम अब अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley) रखा जाएगा.

Also Read in
...अब अरुण जेटली स्टेडियम के नाम से जाना जाएगा दिल्ली का फिरोजशाह कोटला मैदान
पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली 1999 से 2013 तक डीडीसीए के अध्यक्ष रह चुके हैं.
  • फिरोजशाह कोटला स्टेडियम का बदलेगा नाम
  • अरुण जेटली के नाम पर होगा कोटला का नाम
  • अरुण जेटली डीडीसीए के अध्यक्ष भी रह चुके हैं
नई दिल्ली:

दिल्ली का फिरोजशाह कोटला क्रिकेट स्टेडियम (Feroz Shah Kotla Stadium) का नाम अब अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley) रखा जाएगा. दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA) ने यह फैसला लिया है. पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली (Arun Jaitley) डीडीसीए के अध्यक्ष भी रह चुके हैं. अरुण जेटली 1999 से 2013 तक डीडीसीए के अध्यक्ष रह चुके हैं. बता दें कि पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का शनिवार को 66 साल की उम्र में निधन हो गया है.

विदेश दौरे से लौटते ही अरुण जेटली के घर पहुंचे पीएम मोदी, परिवार से मिलकर हुए भावुक- देखें Video

इस स्टेडियम का नया नामकरण 12 सितंबर को एक समारोह में किया जाएगा. इसमें एक स्टैंड का नाम भारतीय कप्तान विराट कोहली के नाम पर भी रखा जाएगा, जिसकी पूर्व में घोषणा की जा चुकी है. डीडीसीए अध्यक्ष रजत शर्मा ने कहा, 'वह अरुण जेटली का सहयोग और प्रोत्साहन था जो कि विराट कोहली, वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, आशीष नेहरा, ऋषभ पंत और कई अन्य खिलाड़ियों ने भारत को गौरवान्वित किया.'

पेन से लेकर घड़ियों तक, इन महंगे ब्रांड्स के शौकीन थे अरुण जेटली

अरुण जेटली को स्टेडियम को आधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाने और दर्शक क्षमता बढ़ाने के साथ विश्वस्तरीय ड्रेसिंग रूम बनवाने का श्रेय जाता है. समारोह जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में होगा, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह और खेल मंत्री कीरेन रीजीजू भी हिस्सा लेंगे.

VIDEO: अगस्त में बीजेपी ने खो दिए दो दिग्गज, कौन भरेगा पार्टी के रणनीतिकार की शून्यता?

(इनपुट: भाषा से भी)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Arun Jaitley, DDCA, Arun Jaitley Cricket Stadium, Feroz Shah Kotla Stadium
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com