विज्ञापन
This Article is From Oct 13, 2019

PM मोदी की भतीजी को लूटने वाला एक आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने सारा सामान बरामद किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की भतीजी से झपटमारी के मामले में दिल्ली पुलिस ने एक आरोपी नोनू को गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से लूट का सारा माल बरामद कर लिया है.

PM मोदी की भतीजी को लूटने वाला एक आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने सारा सामान बरामद किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भतीजी से झपटमारी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार किया गया है.
  • पीएम मोदी की भतीजी हैं दमयंती बेन मोदी
  • एक दिन पहले हुई थी लूट की घटना
  • पुलिस ने एक लुटेरे को किया गिरफ्तार
नई दिल्ली:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की भतीजी से झपटमारी के मामले में दिल्ली पुलिस ने एक आरोपी नोनू को सोनीपत से गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से लूट का सारा माल बरामद कर लिया है. जबकि दूसरे आरोपी की तलाश जारी है. आपको बता दें कि एक दिन पहले ही पीएम मोदी (PM Modi) की भतीजी के साथ दिल्ली के वीवीआईपी इलाके सिविल लाइन्स में लूट हुई थी. स्कूटी सवार 2 झपटमारों ने उनका पर्स लूट लिया था. पीड़ित दमयंती मोदी प्रहलाद भाई मोदी की बेटी हैं, जो नरेंद्र मोदी के भाई हैं. दमयंती ने थाने में केस दर्ज होते वक़्त नहीं बताया था कि वो प्रधानमंत्री की भतीजी हैं, लेकिन जब पुलिस को मीडिया के जरिये पता चला तो पुलिस सरगर्मी से आरोपियों की तलाश में जुट गई थी. 

PM मोदी की भतीजी के साथ दिल्ली के VVIP इलाके में लूट, जब पुलिस को पता चला तो...

दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई की बेटी दमयंती बेन मोदी कल सुबह अमृतसर से दिल्ली लौटी थीं. उनका कमरा सिविल लाइन इलाके के गुजराती समाज भवन में बुक था. लिहाज़ा पुरानी दिल्ली से ऑटो से वो अपने परिवार के साथ गुजराती समाज भवन पहुंचीं. वे गेट पर पहुंच कर ऑटो से उतर ही रही थीं कि तभी स्कूटी सवार दो बदमाशों ने उनका पर्स छीन लिया. इससे पहले कि वो शोर मचातीं, बदमाश मौके से फरार हो गए थे. दमयंती बेन के मुताबिक पर्स में करीब 56 हज़ार रुपये, दो मोबाइल और तमाम अहम दस्तावेज थे.  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi, Narendra Modi, Narendra Modi Niece, Narendra Modi Niece Damyanti, Damayanti Ben
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com