नई दिल्ली:
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार की सुबह मौसम सुहावना रहा। इस दौरान न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, दिन में बादल छाए रहेंगे।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया, दिन में बादल छाए रहेंगे, साथ ही शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। अधिकतम तापामान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह 8.30 बजे 40 फीसदी आद्रता दर्ज की गई।
बीते दिन मंगलवार को राजधानी का अधिकतम तापमान सामन्य से एक डिग्री अधिक 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। न्यूनतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं