विज्ञापन
This Article is From Jan 24, 2021

दिल्ली : आकाशवाणी भवन की पहली मंजिल पर लगी आग, दमकल के 8 वाहन मौके पर भेजे गए 

डीएफएस के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा कि आग कमरा संख्या 101 से शुरू हुई थी. यहां बिजली के कुछ उपकरणों की वजह से आग लगी थी.

दिल्ली : आकाशवाणी भवन की पहली मंजिल पर लगी आग, दमकल के 8 वाहन मौके पर भेजे गए 
आकाशवाणी भवन में लगी आग पर काबू पाया गया (प्रतीकात्मक तस्वीर)
नई दिल्ली:

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में संसद मार्ग (Sansad Marg) पर स्थित आकाशवाणी भवन (Akashwani Bhawan) की पहली मंजिल पर रविवार सुबह आग लग गई. आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं. समय रहते आग पर काबू पा लिया गया है. फिलहाल, इस हादसे में किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है. 

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब पांच बजकर 57 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली. इसके बाद घटनास्थल पर दमकल के आठ वाहनों को भेजा गया. आग पर काबू पा लिया गया है. आग से किसी के झुलसने या घायल होने की खबर नहीं है.

डीएफएस के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा कि आग कमरा संख्या 101 से शुरू हुई थी. यहां बिजली के कुछ उपकरणों की वजह से आग लगी थी.

(भाषा के इनपुट के साथ)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Fire, Akashwani Bhawan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com