राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) की रोहिणी जेल के अंदर से 50 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की इकनोमिक ऑफेन्स विंग (EOW) आरोपी सुकेश चंद्र शेखर को रिमांड पर लेगी. शेखर को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 8 अगस्त को गिरफ्तार किया था. उस पर जेल में बैठकर बिजनेसमैन से 50 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप हैं.
अब जांच में पता चला है कि रंगदारी की रकम 50 करोड़ से ज्यादा 200 करोड़ तक है. ये रंगदारी अलग-अलग कारोबारियों से मांगी गई थी. जांच में सामने आया है कि कई अलग-अलग अकाउंट में पैसे ट्रांसफर हुए थे लेकिन एग्जेक्ट अमाउंट और बैंक अकाउंट फाइनेंशियल ट्रेल की जांच के लिए अब आर्थिक अपराध शाखा आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू करेगी.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
रंगदारी मांगने की शिकायत मिलने के बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 8 अगस्त को रोहिणी जेल में छापा मारकर इसे गिरफ्तार किया था. आरोपी शेखर के बैरेक से पुलिस को 2 मोबाइल फ़ोन भी मिले थे.
दिल्ली सरकार ने IB बोर्ड के साथ समझौते पर किए हस्ताक्षर, जानिए इसके बारे में
सुकेश चंद्र शेखर खुद को एक बड़ा सरकारी अधिकारी बताकर बिजनेसमैन के खिलाफ शुरू हुई एक इन्क्वारी को सेटल कराने की बात करके पैसा ऐंठ रहा था. दिल्ली पुलिस के मुताबिक सुकेश चंद्र स्पूफिंग के जरिये ये कर रहा था, जिसमे पीड़ित को इसका नंबर बताए गए बड़े अधिकारी को ही दिखता था.
रिक्शा चोरी के आरोप में भीड़ ने एक शख्स को खंभे से बांधकर पीटा, वीडियो हुआ वायरल
जांच में पुलिस को पता चला है कि ये इसी तरह से कई बड़े बिज़नेस मैन से सैकड़ों करोड़ रुपये ऐंठ चुका था. इसी की जांच के लिए आर्थिक अपराध शाखा सुरेश को रिमांड पर लगी. सुकेश चंद्र शेखर ने टीटीवी दिनाकरन को भी चुनाव चिन्ह दिलाने का झांसा देकर 2 करोड़ रुपये लिए थे. इस मामले का खुलासा होने पर क्राइम ब्रांच ने उसे गिरफ्तार किया था. जेल के अंदर से चल रहे इस मामले को लेकर जेल प्रशासन पहले ही जेल के 5 अधिकारियों का ट्रांसफर मंडोली जेल कर चुका है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं