विज्ञापन
This Article is From Apr 01, 2021

दिल्ली में कोरोना के नए मामलों ने पकड़ी रफ्तार, बीते 24 घंटे में सामने आए करीब 2800 मरीज

8 दिसंबर के बाद एक दिन में सबसे ज्यादा नए मामले सामने आए हैं. 8 दिसंबर को कोरोना के 3188 मामले रिपोर्ट हुए थे.

दिल्ली में कोरोना के नए मामलों ने पकड़ी रफ्तार, बीते 24 घंटे में सामने आए करीब 2800 मरीज
दिल्ली में गुरुवार को कोरोना के 2790 नए मामले सामने आए (प्रतीकात्‍मक फोटो)
  • कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्‍या 10 हजार के पार
  • दिल्‍ली में 18 दिसंबर के बाद यह एक्टिव केसों की सर्वाधिक संख्‍या
  • 18 दिसंबर को दिल्‍ली में कोरोना के 11,419 एक्टिव केस थे
नई दिल्ली:

Delhi corona cases update: देश की राजधानी दिल्‍ली में कोरोना के नए मामलों की संख्‍या में लगातार इजाफा हो रहा है. गुरुवार को दिल्‍ली में नए मामलों की संख्‍या 2500 के आंकड़े को पार कर गई. बीते 24 घंटों में दिल्‍ली में कोरोना संक्रमण के 2790 नए मामले सामने आए. इस साल में दर्ज केस का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है. 8 दिसंबर के बाद एक दिन में सबसे ज्यादा नए मामले सामने आए हैं. 8 दिसंबर को कोरोना के 3188 मामले रिपोर्ट हुए थे.कोरोना के मामले बढ़ने के साथ ही दिल्‍ली में कोरोना पॉजिटिविटी रेट 3 फीसदी के पार हो गया है. यह 8 दिसंबर के बाद सबसे ज्यादा है. देश की राजधानी में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 10 हज़ार के पार हो गई है.

अप्रैल में छुट्टियों समेत हर रोज़ लगाई जाएगी कोरोना वैक्सीन

दिल्‍ली में इस समय एक्टिव मामलों की संख्‍या 10,498 है.18 दिसंबर के बाद यह एक्टिव मामलों की सबसे ज्यादा संख्‍या है. 18 दिसंबर को 11,419 एक्टिव केस थे.दिल्‍ली में रिकवरी रेट 96.76% जबकि एक्टिव मरीज़ 1.57% हैं. यहां पॉजिटिविटी रेट- 3.57% है. गुरुवार के 2790 मामलों को मिलाकर दिल्‍ली में अब तक 6,65,220 मामले सामने आ चुके हैं. पिछले 24 घंटे में 1121 मरीज ठीक हुए हैं, इस तरह अब तक कुल 6,43,686 मरीज ठीक हो चुके हैं. पिछले 24 घंटे में 9 लोगों की मौत हुई है, इसके साथ ही दिल्‍ली में कोरोना से मौत का आंकड़ा 11,036 तक पहुंच गया है. पिछले 24 घंटों में 78,073 टेस्‍ट हुए इस तरह अब तक हुए कुल 1,46,53,735 टेस्‍ट हो चुके हैं.

महाराष्ट्र के एक और जिले में कोविड पर सख्ती, नंदुरबार में 15 अप्रैल तक संपूर्ण लॉकडाउन

गुरुवार की बात करें तो भारत में कोरोना के नए मामलों में 35 फीसदी उछाल के साथ 72,330 दर्ज किए गए. यह इस साल के एक दिन में आए सर्वाधिक मामले हैं. इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 12,221,665 हो गई है. कोरोना के कारण कुल मृतकों की संख्या 1,62,927 हो गई है. चिंता की बात ये है कि इस बार की लहर में रिकवरी रेट में भी गिरावट देखने को मिल रही है. पिछले 24 घंटों में 40 हजार 382 लोग कोरोना संक्रमण को मात देने में कामयाब हुए हैं, जिसके बाद अब तक ठीक होने वालों की संख्या 11,474,683 हो गई है और रिकवरी रेट गिरकर 93.89 फीसदी हो गया है. 

लेखक के बारे में
img
शरद शर्मा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Corona Cases Update, Covid-19 Cases In Delhi, New Corona Cases In Delhi, Covid-19 Pandemic
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com