विज्ञापन
This Article is From Jan 17, 2011

बर्फीली हवाओं ने दिल्लीवासियों को कंपकपाया

देश की राजधानी में सुबह सुहानी धूप खिलने के बाद भी 16 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने और पारा गिरने से लोगों की कंपकंपी छूट गई।
New Delhi: देश की राजधानी में सुबह सुहानी धूप खिलने के बाद भी 16 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने और पारा गिरने से लोगों की कंपकंपी छूट गई। रविवार जहां दिल्ली शहर का न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, वहीं तापमान फिसल कर 7.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। इससे दिल्ली एक बार फिर से ठंड की चपेट में आ गई है। सोमवार का न्यूनतम तापमान इस वर्ष के हिसाब से सामान्य है, हालांकि अधिकतम तापमान रविवार के 21.3 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले सोमवार को गिरकर 18.2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। मौसम विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सोमवार को 13 से 16 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल रही है। पिछले दो दिनों से दिल्ली बर्फीली हवाओं की चपेट में है। शहर में सर्दी वाले मौसम के बावजूद पारा सामान्य से ऊपर है। पिछले सप्ताह दिल्ली का अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। मौसम विभाग ने अनुमान व्यक्त किया है कि मंगलवार सुबह भी दिल्ली बर्फीली हवा की चपेट में रहेगी और तापमान 8 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। साथ ही मौसम विभाग ने सुबह कोहरा छाए रहने की आशंका व्यक्त की है।
लेखक के बारे में
img
Bhasha
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
दिल्ली, ठंड, मौसम, सर्दी
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com