पश्चिमी दिल्ली के शालीमार बाग (Shalimar Bagh) में नए अस्पताल की आधारशिला रखने के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Delhi CM Arvind Kejriwal) ने कहा कि भगवान हमारे लोगों को कोरोना से बचा कर रखें. उन्होंने कहा कि दूसरी लहर में बेड्स की कमी हो गई थी. केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली सरकार 7 नए हॉस्पिटल बनाने जा रही है. इनमें 6800 बेड्स होंगे. साथ ही यह अस्पताल सिर्फ छह महीने में बनकर तैयार हो जाएंगे. इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज हमने इस अस्पताल की नींव रखी है और ये 6 महीने में 1430 बेड्स का अस्पताल बन कर तैयार हो जाएगा. उन्होंने बताया कि अस्पताल में 100 फीसद आईसीयू बेड्स हैं.
हमारी सरकार बनने से 100 बेड्स के अस्पताल की लागत एक करोड़ रुपये प्रति बेड आती थी और इस अस्पताल की 20 लाख रुपये प्रति आईसीयू बेड आ रही है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
केजरीवाल ने कहा कि आप लोगों ने ईमानदार सरकार को चुना. स्वास्थ्य के लिहाज से दिल्ली में पूरे देश में सबसे बेहतर सुविधाएं दिल्ली में है. उन्होंने कहा कि गरीब हो अमीर हो, सभी का डाटा हमारे पास कंप्यूटर पर होगा. डॉक्टर अपॉइंटमेंट देगा, उसी वक्त जाओ. साथ ही उन्होंने दिल्ली के हर नागरिक का हेल्थ कार्ड बनाएंगे. उन्होंने कहा कि मैं नहीं समझता की ऐसा इंफ्रास्ट्रक्चर किसी देश के पास होगा.
केजरीवाल ने इस दौरान पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों को लेकर कहा कि पेट्रोल और डीजल की कीमतें अनाप शनाप तरीके से बढ़ाई जा रही हैं. मेरी केंद्र सरकार से अपील है कि टैक्स को कम करके पेट्रोल डीजल के दाम कम करें.
- - ये भी पढ़ें - -
* प्रदूषण को लेकर सीएम केजरीवाल ने दिल्ली वालों से की तीन गुजारिश, आप भी जानें
* दिल्ली के CM की LG को चिट्ठी - छठ पूजा सार्वजनिक रूप से मनाने की अनुमति दें
* दिल्ली में छठ पूजा पर राजनीति जारी, मनोज तिवारी ने चिट्ठी लिखकर दिल्ली सरकार पर साधा निशाना
* HEADING HERE
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं