विज्ञापन
This Article is From Oct 17, 2021

CM केजरीवाल ने रखी अस्‍पताल की आधारशिला, 6 महीने में हो जाएगा तैयार

केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली सरकार 7 नए हॉस्पिटल बनाने जा रही है. इनमें 6800 बेड्स होंगे. साथ ही यह अस्‍पताल सिर्फ छह महीने में बनकर तैयार हो जाएंगे.

CM केजरीवाल ने रखी अस्‍पताल की आधारशिला, 6 महीने में  हो जाएगा तैयार
केजरीवाल ने कहा कि यदि कोरोना की तीसरी लहर आती है तो हम उसकी भी तैयारी कर रहे हैं. (फाइल)
नई दिल्‍ली:

पश्चिमी दिल्ली के शालीमार बाग (Shalimar Bagh) में नए अस्पताल की आधारशिला रखने के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Delhi CM Arvind Kejriwal) ने कहा कि भगवान हमारे लोगों को कोरोना से बचा कर रखें. उन्‍होंने कहा कि दूसरी लहर में बेड्स की कमी हो गई थी. केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली सरकार 7 नए हॉस्पिटल बनाने जा रही है. इनमें 6800 बेड्स होंगे. साथ ही यह अस्‍पताल सिर्फ छह महीने में बनकर तैयार हो जाएंगे. इस मौके पर उन्‍होंने कहा कि आज हमने इस अस्पताल की नींव रखी है और ये 6 महीने में 1430 बेड्स का अस्पताल बन कर तैयार हो जाएगा. उन्‍होंने बताया कि अस्‍पताल में 100 फीसद आईसीयू बेड्स हैं. 

हमारी सरकार बनने से 100 बेड्स के अस्पताल की लागत एक करोड़ रुपये प्रति बेड आती थी और इस अस्पताल की 20 लाख रुपये प्रति आईसीयू बेड आ रही है. 

केजरीवाल ने कहा कि आप लोगों ने ईमानदार सरकार को चुना. स्‍वास्‍थ्‍य के लिहाज से दिल्ली में पूरे देश में सबसे बेहतर सुविधाएं दिल्ली में है. उन्‍होंने कहा कि गरीब हो अमीर हो, सभी का डाटा हमारे पास कंप्यूटर पर होगा. डॉक्‍टर अपॉइंटमेंट देगा, उसी वक्‍त जाओ. साथ ही उन्‍होंने दिल्‍ली के हर नागरिक का हेल्‍थ कार्ड बनाएंगे. उन्‍होंने कहा कि मैं नहीं समझता की ऐसा इंफ्रास्ट्रक्चर किसी देश के पास होगा. 

केजरीवाल ने इस दौरान पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों को लेकर कहा कि पेट्रोल और डीजल की कीमतें अनाप शनाप तरीके से बढ़ाई जा रही हैं.  मेरी केंद्र सरकार से अपील है कि टैक्स को कम करके पेट्रोल डीजल के दाम कम करें.

- - ये भी पढ़ें - -
* प्रदूषण को लेकर सीएम केजरीवाल ने दिल्ली वालों से की तीन गुजारिश, आप भी जानें
* दिल्ली के CM की LG को चिट्ठी - छठ पूजा सार्वजनिक रूप से मनाने की अनुमति दें
* दिल्ली में छठ पूजा पर राजनीति जारी, मनोज तिवारी ने चिट्ठी लिखकर दिल्ली सरकार पर साधा निशाना
* HEADING HERE

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CM Arvind Kejriwal, Corona Third Wave, Hospital In Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com