विज्ञापन
This Article is From Jun 28, 2019

दिल्ली: 24 साल की लड़की की गला रेतकर हत्या, आरोपी ने खुद को भी मारा चाकू

पुलिस ने मौके से वारदात में इस्तेमाल हुआ चाकू भी बरामद कर लिया है. वारदात के वक्त महिला घर पर अकेली थी. 

दिल्ली: 24 साल की लड़की की गला रेतकर हत्या, आरोपी ने खुद को भी मारा चाकू
प्रतीकात्मक तस्वीर
  • 24 साल की लड़की की गला रेतकर हत्या
  • आरोपी ने खुद को भी मारा चाकू
  • महिला की 2016 में शादी हुई थी
नई दिल्ली:

चिराग दिल्ली में एक लड़के द्वारा लड़की की हत्या करने का मामला सामने आया है. लड़के का नाम सनी है और उसने 24 साल की पिंकी की गला रेतकर हत्या कर दी. पुलिस के मुताबिक सुबह करीब 10 बजे इस वारदात की जानकारी मिली. आरोपी ने खुद को भी चाकू मारकर घायल कर लिया. उसका एम्स में इलाज चल रहा है. पुलिस के मुताबिक महिला की 2016 में शादी हुई थी और वो अपने बेटे के साथ रहती थी. लेकिन शादी के बाद उसकी सनी से नजदीकियां हो गईं, महिला अब ये रिश्ता खत्म करना चाहती थी लेकिन सनी इसके लिए तैयार नहीं था. 

लग्जरी गाड़ियो में बैठ शुगर मिल पर छापा मारने पहुंचे 21 'CBI अधिकारी' लेकिन वहां बैठे थे कमिश्नर साहब!

इसलिए सनी ने पिंकी की हत्या कर दी और खुद को भी घायल कर लिया. पुलिस ने मौके से वारदात में इस्तेमाल हुआ चाकू भी बरामद कर लिया है. वारदात के वक्त महिला घर पर अकेली थी. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Crime, Delhi Murder, Delhi Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com