विज्ञापन
This Article is From Nov 22, 2011

हावड़ा−देहरादून एक्सप्रेस में आग लगी, 7 मरे

झारखंड के गिरिडीह जिले में हावड़ा−देहरादून एक्सप्रेस में तड़के आग लग गई जिसमें अब तक दो लोगों के मरने की पुष्टि रेलवे ने की है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: झारखंड के गिरिडीह जिले में मंगलवार तड़के हावड़ा-देहरादून एक्सप्रेस के दो डिब्बों में आग लगने से दो बच्चों सहित सात लोगों की मौत हो गई। रेलवे सुरक्षा बल के डिवीजनल कमांडेंट शशि कुमार ने पीटीआई को फोन पर बताया एक वातानुकूलित डिब्बे में आग लगने और फिर इसके दूसरे वातानुकूलित डिब्बे तक फैलने से दो बच्चों सहित सात लोगों की झुलस कर मौत हो गई। उन्होंने बताया कि बी-1 वातानुकूलित डिब्बे में तड़के लगभग तीन बजे आग लगी और बाद में यह बी-2 वातानुकूलित डिब्बे तक फैल गयी। कुमार ने कहा कि गोमो और निमियाघाट रेलवे स्टेशनों के बीच डिब्बे में आग की लपटें देखी गयीं। नई दिल्ली में रेलवे के प्रवक्ता अनिल सक्सेना ने पांच साल की एक बच्ची सहित सात लोगों के मरने की पुष्टि की।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
देहरादून, ट्रेन, आग, हावड़ा, Dehradun, Train, Fire
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com