विज्ञापन

असामाजिक तत्वों की हरकत... ट्रेनों में आग लगने की घटनाओं में रेलवे ने किया तोड़फोड़ का दावा

Trains Fire: बिहार में सासाराम-पटना यात्री ट्रेन में लगी आग की वजह प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट बताई गई. बता दें कि सासाराम स्टेशन के प्लेटफार्म छह पर खड़ी ट्रेन के एक डिब्बे में आग लग गई. रेलवे ने कहा कि यात्रियों से सतर्क और सुरक्षित रहने की अपील की गई.

असामाजिक तत्वों की हरकत... ट्रेनों में आग लगने की घटनाओं में रेलवे ने किया तोड़फोड़ का दावा
बंगाल, बिहार और राजस्थान से ट्रेन में आग लगने की खबरें आईं (फाइल फोटो)
  • भारतीय रेलवे ने ट्रेनों में आग लगने की हालिया घटनाओं में असामाजिक तत्वों की संलिप्तता की आशंका जताई है
  • अमरपुरा, हावड़ा, कोटा, और सासाराम में आग लगने की घटनाओं की जांच रेलवे सुरक्षा बल गंभीरता से कर रहा है
  • सासाराम-पटना ट्रेन में लगी आग की प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को मुख्य कारण बताया गया

भारतीय रेलवे ने ट्रेनों में लगी आग की हालिया घटनाओं के लिए तोड़फोड़ की आशंका जताई है. रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई. रेलवे ने कहा कि जांच से पता चला है कि कई मामलों में "असामाजिक तत्वों" का हाथ था. रेलवे ने राजस्थान के अमरपुरा और कोटा, बिहार और बंगाल के सासाराम और हावड़ा में हुई ऐसी ही चार हालिया घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि वह इनको गंभीरता से ले रहा. प्रत्येक मामले में रेलवे सुरक्षा बल विस्तृत जांच कर रहा है. 

अमरपुरा, हावड़ा, कोटा, सासाराम में ट्रेनों में आग

बता दें कि अमरपुरा की घटना में ट्रेन के बिस्तर की चादरों में आग लगाने की कोशिश की गई. जबकि हावड़ा की घटना में एक कोच के बाथरूम से पेट्रोल से भीगा हुआ कपड़ा मिला था. वहीं कोटा में राजधानी एक्सप्रेस के बाथरूम से आग की लपटें निकलती देखी गईं. बिहार के सासाराम में एक अज्ञात व्यक्ति ने एक खाली कोच के अंदर जलती हुई वस्तु फेंकी. 

रेलवे ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

बिहार में सासाराम-पटना यात्री ट्रेन में लगी आग की वजह प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट बताई गई. बता दें कि सासाराम स्टेशन के प्लेटफार्म छह पर खड़ी ट्रेन के एक डिब्बे में आग लग गई. रेलवे ने कहा कि यात्रियों से सतर्क और सुरक्षित रहने की अपील की है. अगर कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे, तो तुरंत रेलवे हेल्पलाइन - 139 पर कॉल करें. 

रेलवे ने ये मैसेज मध्य प्रदेश के रतलाम में दिल्ली जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस के एक एयर कंडीशन डिब्बे में लगी भीषण आग के कुछ दिनों बाद दिया है. बता दें कि इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है.

रेल रैक से घना काला धुआं आसमान में उठा

अधिकारियों ने बताया कि आग सुबह करीब 5.15 बजे बी-1 डिब्बे में लगी, जिसमें 68 यात्री सवार थे. यह घटना विक्रमगढ़ आलोट और लूणी ऋचा स्टेशनों के बीच हुई. एक वीडियो में अलग हुए रेल रैक से घना काला धुआं आसमान में उठता हुआ दिखाई दिया. आग रेलवे ट्रैक के पास के कुछ पेड़ों तक भी फैल गई. 

इस घटना की वजह से रेल यातायात बाधित हो गया, जिससे कम से कम 18 ट्रेनों का समय प्रभावित हुआ, जबकि आग लगने के बाद कुछ ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों पर ही रोक दिया गया.
 

लेखक के बारे में
img
श्वेता गुप्ता
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Railways, Train Fire, Train Fire Incident, Passengers Safety
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com