विज्ञापन

कर्नाटक में फिर कुर्सी की 'कलह': 3 बड़े नेताओं की मीटिंग, दिल्ली आएंगे डिप्टी CM के समर्थक, NDTV से क्या कहा?

Karnataka Congress Power Tussle: कर्नाटक में पावर-शेयरिंग विवाद के बीच बड़ी हलचल हुई है. बेंगलुरु में खड़गे, सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार की लंच मीटिंग के बाद, डिप्टी सीएम के समर्थक विधायक ने NDTV से बड़ा दावा किया है. विधायक एचसी बालकृष्ण ने कहा हम दिल्ली जाने की तैयारी कर रहे हैं. हाईकमान को लीडरशिप विवाद को जल्द सुलझाना चाहिए.  

कर्नाटक में फिर कुर्सी की 'कलह': 3 बड़े नेताओं की मीटिंग, दिल्ली आएंगे डिप्टी CM के समर्थक, NDTV से क्या कहा?
Karnataka Congress Power Tussle Politics.

Karnataka Congress Power Tussle: कर्नाटक कांग्रेस के भीतर लीडरशिप और पावर-शेयरिंग (सत्ता के बंटवारे) को लेकर चल रही खींचतान के बीच 2 बड़ी राजनीतिक हलचल सामने आई हैं. पहली- कांग्रेस (AICC) अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने राज्य के ऊर्जा मंत्री केजे जॉर्ज के आवास पर 19 मई 2026 की दोपहर एक साथ भोजन (लंच) किया. नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा के बीच कांग्रेस के इन तीन दिग्गज नेताओं का एक मेज पर जुटना महत्वपूर्ण माना जा रहा है. 

उपमुख्यमंत्री शिवकुमार के विधायक क्या बोले? 

दूसरी हलचल यह है कि- डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के समर्थक एक हफ्ते के भीतर दिल्ली दौरे के लिए बैठक की योजना बना रहे हैं. मागाडी (Magadi) से कांग्रेस विधायक एचसी बालकृष्ण ने NDTV से कहा- अब चुनाव खत्म हो चुके हैं, आलाकमान को नेतृत्व के मुद्दे को सुलझाना चाहिए और जल्द ही कैबिनेट में फेरबदल (Cabinet Reshuffle) करना चाहिए. अगर, उन्होंने हमारे डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार से कोई वादा किया है तो उसे पूरा किया जाना चाहिए. हम सभी नेता एक सप्ताह के भीतर बैठक करने और दिल्ली दौरे पर चर्चा करने की योजना बना रहे हैं. 
Karnataka Power-Sharing Buzz: Mallikarjun Kharge, Siddaramaiah & DK Shivakumar Meet For Lunch.

Karnataka Power-Sharing Buzz: Mallikarjun Kharge, Siddaramaiah & DK Shivakumar Meet For Lunch.

बेंगलुरु से साथ लौटे थे तीनों नेता 

दरअसल, कांग्रेस के तीनों शीर्ष कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार केरल के तिरुवनंतपुरम से एक साथ बेंगलुरु लौटे थे, जिसके ठीक बाद यह अनौपचारिक बैठक हुई. राज्य में कांग्रेस सरकार के तीन साल पूरे होने के मौके पर आयोजित सम्मेलनों के बीच यह मुलाकात चर्चा में आई गई. 

ये भी पढ़ें- केरलम की 'कलह' सुलझी, कर्नाटक में क्या होगा? कांग्रेस हाईकमान के माथे पर टेंशन!

अन्य वरिष्ठ नेता भी रहे मौजूद 

इस लंच मीटिंग में केवल शीर्ष तीन नेता ही नहीं, बल्कि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री केएच मुनियप्पा, मुख्य सचेतक अशोक पट्टन, मुख्यमंत्री के कानूनी सलाहकार व विधायक एएस पोन्नन्ना और शांतिनगर के विधायक एनए हारिस भी मौजूद थे. 

ये भी पढ़ें- कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला: शिक्षण संस्थानों में हिजाब पहनकर आने की दी इजाजत

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com