देहरादून में लैंडिंग के दौरान फटे भारतीय वायुसेना के एक एयर क्राफ्ट के पहिए

देहरादून में लैंडिंग के दौरान फटे भारतीय वायुसेना के एक एयर क्राफ्ट के पहिए

प्रतीकात्मक तस्वीर

देहरादून:

जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर शनिवार को लैंडिंग के दौरान भारतीय वायुसेना के एक एयर क्राफ्ट के पहिए फट गए। यह घटना शनिवार सुबह लगभग 9 बजकर 20 मिनट की है। मिली जानकारी के अनुसार एयर क्राफ्ट में लेफ्टिनेंट जनरल बीएस नेगी भी सवार थे।

एयर क्राफ्ट में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। एयर क्राफ्ट को बीच रनवे पर रोका गया। जिससे जौली ग्रांट एयरपोर्ट से आने जाने वाली सभी उड़ाने शाम 6 बजे तक के लिए रद्द कर दी गई हैं। एयरक्राफ्ट की मरम्मत का काम चल रहा है। अब तक 14 विमाने रद्द की जा चुकी है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com