विज्ञापन
This Article is From Jun 25, 2020

COVIFOR: इन 5 राज्यों में भेजी गई Remdesivir, अगले एक हफ्ते में 1 लाख इंजेक्शन भेजने का टारगेट

हेटेरो लैब्स ने कोविफोर (Remdesivir) की 20 हज़ार वियाल तैयार करके भारत के 5 राज्यों को भेज दिया है. इनमें  हैदराबाद, दिल्ली, गुजरात, तमिलनाडु और महाराष्ट्र शामिल है.

नई दिल्ली:

हेटेरो लैब्स ने कोविफोर (Remdesivir) की 20 हज़ार वियाल तैयार करके भारत के 5 राज्यों को भेज दिया है. इनमें  हैदराबाद, दिल्ली, गुजरात, तमिलनाडु और महाराष्ट्र शामिल है. इसके बाद अगली खेप को कोलकाता, इंदौर, भोपाल, लखनऊ, पटना, भुवनेश्वर, रांची, विजयवाड़ा, कोचीन, त्रिवेंद्रम और गोवा में अगले एक हफ्ते में भेजा जाएगा. हेटेरो हेल्थकेयर ने अगले एक हफ्ते में एक लाख Vial तैयार करने का टारगेट रखा है. बता दें कि एक वियाल की कीमत 5400 रुपये है और एक मरीज़ को 6 वियाल की जरूरत पड़ती है. 

DCGI ने Remdesivir बनाने की अनुमति सिप्ला और हेटेरो हेल्थकेयर को दी है. बता दें कि इस इमरजेंसी का इस्तेमाल इमरजेंसी के दौरान किया जाता है. समाचार एजेंसी भाषा के अनुसार हेटेरो हेल्थकेयर के प्रबंध निदेशक एम श्रीनिवास रेड्डी ने कहा, "भारत में कोविफोर को पेश करना हमारे लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है. कोविड-19 के बढ़ते मामलों की वजह से इस समय चिकित्सा ढांचे पर काफी दबाव है."

बताते चलें कि कोविफोर रेमडेसिवीर का पहला जेनेरिक संस्करण है. कंपनी ने बयान में कहा कि इसका इस्तेमाल बालिगों और बच्चों, अस्पतालों में गंभीर संक्रमण की वजह से भर्ती मरीजों के इलाज में किया जा सकता है. 

Video: होम क्वॉरंटाइन के नए नियमों पर सीएम केजरीवाल ने जताई आपत्ति

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
COVIFOR, Hetero Labs, Remdesivir, Covid Remdesivir
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com